Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj Ka Rashifal:07 मई 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी
Top Stories

Aaj Ka Rashifal:07 मई 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 7, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]

आज का पंचांग

दिनांक – 07 मई 2026
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी सुबह 10:13 तत्पश्चात् षष्ठी
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा शाम 06:46 तत्पश्चात् उत्तराषाढा
राहुकाल – दोपहर 02:02 से दोपहर 03:40
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:09
सूर्यास्त – 06:19
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें

आज का विशेष

किस महीने में घर का निर्माण करना होता है शुभ
(मत्स्य पुराण के अनुसार)

चैत्र महीने में
घर का निर्माण आरंभ करने से घर में बीमारी पीछे नहीं पड़ती।

वैशाख महीने में
जिन्होंने अपने घर का निर्माण कार्य शुरू किया है, उस घर के लोगों को मानसिक बीमारी नहीं होती और उन्हें अपने जीवन में गोदान जैसा दिव्य दान करने का फल मिलता है।

ज्येष्ठ महीने में
अगर घर निर्माण कार्य शुरू किया जाए तो उस घर में अकाल मृत्यु हो सकती है और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

आषाढ़ महीने में
अगर भवन निर्माण शुरू करेंगे तो नौकर-चाकरों की कमी नहीं रहेगी, उस घर में ऐसे बच्चों का जन्म होगा जो स्वभाव से मधुर होंगे और सहयोगियों की कमी नहीं होगी।

सावन महीने में
भवन निर्माण कराया जाए तो उस घर के लोगों का व्यापार नहीं रुकेगा, धन की कमी नहीं होगी और रिश्तेदार कभी रूठकर नहीं जाएंगे।

भाद्रपद महीने को
उतना शुभ नहीं माना गया है। इस महीने भवन निर्माण कार्य शुरू करने पर काम में बाधा आती है और कार्य देर से पूरे होते हैं।

आश्विन महीने में
भवन निर्माण कराने से उस घर की स्त्रियां गर्म स्वभाव की होती हैं और घर में लड़ाई-झगड़ा होता रहता है।

कार्तिक मास में
भवन निर्माण कराने से उस घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

मार्गशीर्ष (अगहन )महीने में
घर निर्माण कराने से उस घर में अन्न की कमी नहीं रहती और उस घर में कोई भूखा नहीं रहता।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। धर्म-कर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परोपकार की भावना रहेगी, लेकिन परिस्थितियाँ बाधा बन सकती हैं। जो भी कार्य करें, उसमें दृढ़ रहें, तभी सफलता मिलेगी, अन्यथा काम अधूरा रह सकता है। दिन के आरंभ से मध्यान तक समय व्यर्थ की बातों में निकल सकता है। मध्यान के बाद कार्यक्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। धन आएगा, लेकिन खर्च भी साथ-साथ रहेगा। माता से लाभ की संभावना बनकर टल भी सकती है। सेहत की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज शारीरिक कारणों से परेशानी बनी रहेगी। एक समस्या खत्म होगी तो दूसरी सामने आ सकती है। मानसिक तनाव निर्णय लेने में बाधा डाल सकता है। मध्यान के बाद ही काम करने की क्षमता बढ़ेगी। कार्य-व्यवसाय सामान्य रहेगा, लाभ-हानि बराबर रह सकती है। अचानक खर्च परेशान करेंगे, इसलिए सोच-समझकर ही धन लगाएँ। उधारी से बचें, वरना पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा, लेकिन घर में असुविधा के कारण मन अशांत रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन शुभ रहेगा। बीच-बीच में किसी की उद्दंडता पर क्रोध आ सकता है, लेकिन संयम रखें, वरना सम्मान में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचेंगे और धन संबंधी निर्णयों में दुविधा रहेगी। किसी वरिष्ठ के सहयोग से समस्या का समाधान मिलेगा। धन लाभ अचानक हो सकता है। पराक्रम का सही उपयोग करें, वरना संबंधों में तनाव आ सकता है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मानसिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन में कई विचार चलेंगे, लेकिन किसी से साझा नहीं करेंगे। मध्यान तक समय सोच-विचार में बीतेगा, उसके बाद कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें, वरना लाभ हाथ से निकल सकता है। परिवार, विशेषकर माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। कोई भी कार्य बिना प्रयास के सफल नहीं होगा। व्यवसाय में जोखिम लेने पर ही सफलता मिलेगी। मध्यान तक दौड़-धूप रहेगी, लेकिन बाद में लाभ के अवसर मिलेंगे। पुराने कार्य पूरे होने या उधारी मिलने से धन लाभ होगा। उधार देने से बचें। घर का माहौल और सेहत दोनों बदलते रहेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सावधानी से दिन बिताएँ। गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे अनजाने में कुछ ऐसा कह सकते हैं जिसका बाद में पछतावा हो। इससे संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से कम लाभ होगा। आय होने पर भी खर्च पूरे नहीं होंगे। सहकर्मी और अधिकारी नाराज़ रह सकते हैं। छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। सिरदर्द या बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा, लेकिन दूसरों पर निर्भरता के कारण कार्य अधूरे रह सकते हैं। भागदौड़ के बावजूद कम धन लाभ होगा। भाई-बंधुओं से संबंध सामान्य नहीं रहेंगे, फिर भी उनसे किसी न किसी रूप में लाभ हो सकता है। वाणी और व्यवहार से ही सफलता मिलेगी, इसलिए संयम रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) दिन की शुरुआत में काम से बचने की प्रवृत्ति रहेगी, लेकिन काम बढ़ते जाएंगे। दिन को सफल बनाने के लिए मेहनत करनी ही पड़ेगी। अतिरिक्त कार्य भी करना पड़ सकता है, लेकिन जो काम शुरू करेंगे उसे पूरा करेंगे। धन को लेकर मन में चिंता रहेगी, लेकिन ज्यादा उलझन नहीं होगी। आध्यात्मिक लोगों का सम्मान बढ़ेगा। परिवार में शांति रहेगी। क्रोध में किसी से बात करने से बचें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि बेहतर बनेगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। कार्य सामान्य रहेगा, धन आएगा लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। व्यवहार और बातचीत से बिगड़े काम बन जाएंगे। जिद्दी स्वभाव के कारण दूसरों को परेशानी हो सकती है। धर्म-कर्म में औपचारिकता रहेगी। सेहत में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज आर्थिक, व्यावसायिक और घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम शुरू करने में आलस और देरी होगी। आधे काम छोड़ने की प्रवृत्ति से नुकसान हो सकता है। धन संबंधी जोखिम से बचें, हानि के योग हैं। घर का वातावरण अशांत रहेगा। सेहत भी सामान्य नहीं रहेगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। सुबह से योजना बनाकर काम करें, तभी सफलता मिलेगी। मध्यान तक की मेहनत शाम को फल देगी। धन लाभ होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र या घर में अहंकार के कारण विवाद हो सकता है। भूमि या भवन से संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिनचर्या में सुधार होगा। सुबह कुछ उलझन रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। मध्यान का समय विशेष रहेगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। सरकारी या कागजी काम के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में तनाव और मतभेद हो सकते हैं। नशे या बुरी आदतों से दूर रहें, वरना नुकसान हो सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कीनन स्टेडियम में रोमांच की हद पार, अर्बन सर्विसेज ने टाटा स्टील क्रिकेट को 1 रन से हराया

May 6, 2026

Jamshedpur News: बिजली-पानी संकट पर JMM-कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, Raghubar Das के नेतृत्व में DC ऑफिस पर होगा बड़ा प्रदर्शन

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल लीग में शिक्षा निकेतन की बड़ी जीत, SDSM को 69 रनों से रौंदा, अरसलान चमके

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.