
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 06 मई 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्थी प्रातः 07:51तत्पश्चात् पंचमी
नक्षत्र – मूल दोपहर 03:54 तत्पश्चात् पूर्वाषाढ़ा
राहुकाल – दोपहर 12:24 से दोपहर 02:02
पंचक – नहीं है
भद्रा – आज नहीं है
सूर्योदय – 05:10
सूर्यास्त – 06:19
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – धनिया / तिल खाकर यात्रा करें
आज का पंचांग
धर्मग्रंथों में बताया गया है कि सहस्त्रबाहु अर्जुन, जिन्हें कार्तवीर्य अर्जुन भी कहा जाता है, एक बहुत ही महान और चमत्कारी राजा थे।
कहा जाता है कि सुबह उठकर उनका नाम लेने से खोई हुई वस्तु भी वापस मिल सकती है। यह एक प्रसिद्ध और शक्तिशाली मंत्र माना गया है।
मंत्र
“कार्तवीर्यर्जुनो नाम राजा बाहु सहस्रवान
तस्य स्मरणमात्रेण गतं नष्टं च लभ्यते”
मान्यता
मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति घर छोड़कर चला गया हो, तो उसका कपड़ा लेकर पत्थर के नीचे दबाकर इस मंत्र का जाप करने से वह व्यक्ति वापस घर लौट आता है।
इसीलिए सहस्त्रबाहु अर्जुन को प्रातः स्मरणीय माना गया है।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिचितों के माध्यम से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। मित्रों की मदद से खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे लाभदायक साबित होगी। आपकी कार्यक्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी। खुली हवा में टहलने से मन शांत रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है, जिसे समय रहते संभालना जरूरी है।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप सुकून महसूस करेंगे और जीवन का आनंद लेंगे। घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान के खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। नाती-पोतों से खुशी मिलेगी। दूसरों की दखल से काम में बाधा आ सकती है। नई स्किल सीखने के लिए कोई कोर्स जॉइन करना लाभकारी रहेगा। आलस्य से समय बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी का तनाव सेहत पर असर डाल सकता है।
मिथुन (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिमाग नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहेगा। उधार मांगने वालों से दूरी बनाए रखें। किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भावुकता बढ़ेगी। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे, खासकर आईटी क्षेत्र वालों को विदेश से अवसर मिल सकता है। समय का सही उपयोग करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आत्मविश्वास बना रहेगा और काम आसान लगेंगे। आर्थिक मजबूती के लिए बचत शुरू करें। कोई खुशखबरी पूरे परिवार को प्रसन्न करेगी। अचानक मुलाकात दिन को खास बना सकती है। बड़े फैसले लेते समय भावनाओं पर नियंत्रण रखें। यात्रा भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना परेशानी हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में संयम रखें। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लें। जीवनसाथी का उपहार मन खुश कर देगा।
कन्या (टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
निराशा से दूर रहें। आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ बाहर समय बिताना सुखद रहेगा। किसी के साथ मजाक में भी सीमा न पार करें। काम में मेहनत से फायदा होगा। घर के कामों के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार कार्यक्षेत्र पर असर डाल सकता है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आनंद और मौज-मस्ती का है। आय का एक ही स्रोत लाभ देगा। जरूरतमंदों को भावनात्मक सहारा मिलेगा। प्रेम में ताजगी बनाए रखें। रचनात्मक लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खुलकर अपनी बात रखें। जीवनसाथी का प्यार और सराहना मिलेगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) काम का दबाव और घरेलू तनाव आपको परेशान कर सकता है। नई चीज खरीदने से पहले पुरानी का उपयोग करें। दोस्तों से अच्छी सलाह मिलेगी। प्रेम में मधुरता बनी रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे)
स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप सक्रिय रहेंगे। मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। ज्ञान बांटने से सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दिन के अंत में रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) शाम को आराम करें। जीवनसाथी के साथ मिलकर आर्थिक योजना बना सकते हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। प्रिय की याद आ सकती है। अनुभवी लोगों से सीखने का अवसर मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी निजता जरूरी है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन काम का दबाव तनाव दे सकता है। समय और पैसे की कद्र करें। बच्चे घर के काम में मदद करेंगे। प्रकृति का आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिल सकता है। आपकी क्षमता आपको पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी कुछ खास कर सकता है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)
खाली समय का आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ घूमते समय खर्च सोच-समझकर करें। परिवार और शौक के लिए समय निकालेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। मेहनत से लक्ष्य प्राप्त होंगे। घर में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जिससे समाधान निकलेगा।


