माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 04 मई 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – तृतीया प्रातः 05:24 मई 05 तत्पश्चात् चतुर्थी
नक्षत्र – अनुराधा सुबह 09:58 तत्पश्चात् ज्येष्ठा
राहुकाल – प्रातः 07:31 से सुबह 09:09
पंचक – नहीं है
सूर्योदय – 05:11
सूर्यास्त – 06:18
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – दूध / शीशा देखकर यात्रा करें
आज का विशेष
चावल, कलावा और कौड़ी से अमीर बनने के उपाय
कोड़ी को मंदिर में रखना अत्यंत फलदायी है। आपकी कोई भी समस्या हो, वह बोल दीजिए।
चावल के अलावा कोड़ी लीजिए और इसको अपने मंदिर के अंदर रख रख दीजिए।
इन तीनों को एक जगह ही रख दीजिए फिर देखिए कमाल पैसा ही ही पैसा बरसेगा, यह काम जरूर करना है।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फलदायक रह सकता है। सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतें, लापरवाही आगे गंभीर परिणाम दे सकती है। शारीरिक अस्वस्थता के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। हाथ-पैरों में शिथिलता, पेट संबंधी समस्या या सर्दी-बुखार की शिकायत हो सकती है। आज किसी भी कार्य में जोर-जबरदस्ती न करें, अन्यथा परिणाम निराशाजनक रहेंगे। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताने से गलतफहमियां दूर होंगी।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। परिजनों, मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। सुबह थोड़ी सुस्ती रहेगी, लेकिन बाद में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिन का अधिकांश समय सैर-सपाटे और मनोरंजन में बीतेगा। व्यवसायी अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, हालांकि अनावश्यक खर्च से बचना मुश्किल होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन अचानक धन लाभ होने से संतुलन बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों से तालमेल में कमी के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं, फिर भी आप स्थिति संभाल लेंगे। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी और सुविधाओं पर खर्च होगा। घर में मेहमानों के आगमन से रौनक बनी रहेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। मनोकामना पूर्ण न होने से थोड़ी निराशा हो सकती है। धार्मिक यात्रा या देवदर्शन से मानसिक शांति मिलेगी। आप अपनी बात स्पष्ट रूप से रख पाएंगे, जिससे संबंध मजबूत होंगे। किसी भी निर्णय में सावधानी बरतें, आपकी छोटी गलती का असर परिवार पर भी पड़ सकता है। आय सामान्य से कम रह सकती है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज विवाद या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। व्यवहार में नरमी रखें, अन्यथा लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। घर या रिश्तेदारी से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका स्वभाव थोड़ा कठोर रह सकता है। जिद के कारण परिवार और कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। किसी से बहस या अहंकार के कारण अपमानित होने की संभावना है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे, लेकिन लापरवाही के कारण घरवालों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। मेहनत के अनुसार धन लाभ होगा। शाम का समय मित्रों के साथ बितेगा, लेकिन छोटी बातों को तूल न दें। परिवार में अचानक तनाव की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप कल्पनाओं में खोए रह सकते हैं। बड़े विचार होंगे, लेकिन कार्य में कमी रह सकती है। कार्यस्थल पर देर से पहुंचने के कारण काम प्रभावित होगा। फिर भी आर्थिक लाभ संतोषजनक रहेगा। अधिक बोलने से परिवार में विवाद हो सकता है। घरेलू जरूरतों और बुजुर्गों की दवाओं पर खर्च होगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। हर कार्य में बाधाएं आ सकती हैं, छोटी गलती भी नुकसान पहुंचा सकती है। पुराने कार्यों से ही लाभ मिलने की संभावना है, नए काम शुरू करने से बचें। दूसरों की बातों या आलोचना पर ध्यान न दें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन रात तक स्थिति सुधरेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने से कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम के कारण तनाव हो सकता है। दोपहर बाद मन मनोरंजन की ओर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन दिखावे के कारण खर्च बढ़ सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। यात्रा या रिश्तेदारी में जाने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यान कम देने से लाभ सीमित रहेगा। खर्च अधिक होंगे, लेकिन आवश्यक होने के कारण परेशानी नहीं होगी। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवहार में संयम रखें, विवाद की संभावना है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सुख-शांति देने वाला रहेगा। सुबह आलस्य के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है। दोपहर तक आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, बाद में थोड़ी मंदी आ सकती है। नौकरीपेशा लोग आराम महसूस करेंगे। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन परिवार में शांति बनी रहेगी।



