माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 02 मई 2026
दिन – शनिवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – प्रतिपदा मध्यरात्रि 12:49 तत्पश्चात् द्वितीया
नक्षत्र – विशाखा पूर्ण रात्रि
राहुकाल – सुबह 09:09 से सुबह 10:47
सूर्योदय – 05:12
सूर्यास्त – 06:17
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – उरद / तिल खाकर यात्रा करें
आज का पंचांग
सपने में सांप देखना: शुभ या अशुभ?
शुभ संकेत:
सपने में सांप को काबू करना या मारना – कठिनाइयों पर विजय का संकेत
सफेद या सुनहरा सांप देखना – समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक
अशुभ संकेत:
सांप का पीछा करना या काटना – डर, तनाव या बीमारी का संकेत
सांप के दांत देखना – धोखा या नुकसान होने की आशंका
हर सपना आपके मन और जीवन से जुड़ा होता है।
सांप का सपना डरावना हो सकता है, लेकिन यह अक्सर किसी बदलाव का संकेत होता है।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा, लेकिन सेहत का विशेष ध्यान रखें। शारीरिक रूप से आकस्मिक कष्ट की संभावना है, जिससे खर्च भी बढ़ सकता है। दिन की शुरुआत में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, उसके बाद समय थोड़ा मंद रहेगा। संध्या के बाद फिर से व्यवसाय में तेजी आएगी और भविष्य की योजनाएं बनेंगी। धन संचय करने में भी सफलता मिलेगी। परिवार के लोग आपकी जरूरतों को महत्व देंगे और मित्रों से प्रेमपूर्ण व्यवहार बना रहेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। मनोरंजन के विचार मन में ही रह जाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहने से दिनचर्या प्रभावित होगी, लेकिन बीच-बीच में आर्थिक लाभ मिलता रहेगा। खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी कार्यों में दौड़-धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घरेलू कार्यों में भी आपका सहयोग जरूरी होगा, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है। नए संबंध बनाने में सफलता मिलेगी और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आप दूसरों से श्रेष्ठ बनने की होड़ में रहेंगे। इसमें कुछ हद तक सफलता मिलेगी, लेकिन सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है। अहंकार के कारण लोग सहयोग से बच सकते हैं, जिससे कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। व्यवसाय में नए प्रयोग करेंगे, पर लाभ पुरानी योजनाओं से ही मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की जिद थोड़ी परेशानी दे सकती है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है। हर कार्य में विवेक से काम लें। पारिवारिक वातावरण अशांत रहने की संभावना है। अधिक बोलने से विवाद बढ़ सकते हैं, इसलिए संयम रखें। घरेलू कलह का असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। उत्साह में कमी रहेगी और खर्च चलाने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। धैर्य और मौन से स्थिति संभाली जा सकती है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप आर्थिक मामलों में संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में किसी बड़ी योजना या अनुबंध पर काम करेंगे, जिसका लाभ जल्द मिलने लगेगा। आय के कई स्रोत बन सकते हैं। सामाजिक व्यवहार बढ़ाने से लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्याओं में कमी आएगी और धन संचय संभव होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार की अपेक्षाएं पूरी करेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। सुबह थोड़ी जल्दबाजी रहेगी, लेकिन बाद में कार्य आराम से करेंगे। ज्यादा भागदौड़ करने का मन नहीं होगा। जितना सहज मिलेगा, उसी में संतोष करेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अधिक समय अपने में ही व्यस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यों में लापरवाही आर्थिक हानि और संबंधों में खटास ला सकती है। मीठे व्यवहार से अपना काम निकालेंगे, लेकिन दूसरों के काम में रुचि कम रहेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। दोपहर तक आय कम रहेगी, उसके बाद आकस्मिक लाभ संभव है। घर में कुछ कटु अनुभव हो सकते हैं।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक होगी, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन लाभ कम मिलेगा। किसी गलती से हानि हो सकती है। व्यवहार में कोमलता रखें। जरूरी कार्यों को टालना बेहतर रहेगा। उधारी बढ़ सकती है। शाम के समय थोड़ा लाभ होने से आवश्यक खर्च निकल जाएगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अवसर मिलेंगे और सहकर्मी सहयोग करेंगे। जोखिम वाले कार्यों से लाभ हो सकता है। यात्रा टल सकती है। इच्छित वस्तुओं पर खर्च करेंगे। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में समय और धन खर्च होगा, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेगा। शाम को आकस्मिक लाभ मिलेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)आज का दिन शुभ रहेगा, लेकिन मन में किसी बात की चिंता बनी रह सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। लोग आपसे जुड़ना पसंद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या अतिरिक्त आय की संभावना है। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सुख और सौभाग्य बढ़ाने वाला रहेगा। नए और पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफल रहेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। कुछ लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन इसका असर आप पर नहीं पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्था अच्छी रहेगी और आय बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में हल्की नोकझोंक के बाद भी सुख रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। काम की व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अनदेखी कर सकते हैं, जिसका नकारात्मक असर पड़ेगा। हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस होगी। कार्यों में गलती की संभावना है, इसलिए महत्वपूर्ण काम में किसी की सहायता लें। परिवार और अन्य लोग स्वार्थवश व्यवहार कर सकते हैं, जिससे मन दुखी होगा। घर में अचानक तनाव की स्थिति बन सकती है।



