
रवि कुमार झा,जमशेदपुर.29 मार्च
सफेद बाघ देखने का सपना जमशेदपुर वासियो के लिए अब पूरा होने जा रहा है ,शुक्रवार से जमशेदपुर के टाटा जुलोजिकल पार्क में सफेद बाघ को आम लोगो के लिए खोल दिया गया है।हाँलाकि सफेद बाघ का आगमन टाटा जू में 2 मार्च को ही हो गया था ।लेकिन स्वास्थय के दृष्टिकोण से जू में आने वाले सैलानी इसे देख नही पा रहे थे। अब टाटा जू प्रबंधन ने फैसला लिया है कि 28 मार्च से जू में आने वाले सैलानी भी सफेद बाध देख सकते हैं।सफेद बाघ का नाम कैलाश रखा गया हैं।
गौरतलब है कि टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की 175वीं जयंती पर टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क में 2 मार्च को तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर जूलोजिकल पार्क से सफेद बाघ लाया गया था। इसके अलावे तिरुपति जू से आयी टीम के साथ 12 अन्य नए मेहमान भी आए जिसमें तीन नर व तीन मादा कछुआ (इंडियन स्टार टोरट्वाइस), एक नर व मादा सहित चार साहिल (इंडियन पोर्क्यूपाइन) और एक जोड़ा जंगली मुर्गी (जंगल फाउल) शामिल हैं। टाटा स्टील जूलोजिकल सोसाइटी, प्रबंध समिति के सदस्य रजनीश कुमार ने बताया कि इन जानवरों के बदले तिरुपति जू को एक जोड़ा (नर-मादा) मेंड्रिल (बंदर की प्रजाति) दिया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि सफेद बाघ ‘कैलाश’ की टाटा जू में जन्मी ‘डोना’ से दोस्ती हो सकती है, क्योंकि दोनों हमउम्र हैं।
Comments are closed.