Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » “एक एक्ट र के तौर पर ‘तेनाली रामा’ सबसे बेहतरीन शो है”, यह बात सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में अपनी वापसी को लेकर निमिषा वखारिया ने कही
Top Stories

“एक एक्ट र के तौर पर ‘तेनाली रामा’ सबसे बेहतरीन शो है”, यह बात सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में अपनी वापसी को लेकर निमिषा वखारिया ने कही

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 23, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
  1. ‘तेनाली रामा’ शो में वापसी करते हुए कैसा महसूस हो रहा है?

मैं यह बात दिल से कह सकती हूं कि मुझे घर लौटने जैसा महसूस हो रहा है। कलाकारों में कुछ बदलाव हुए हैं, लेकिन थोड़ी राहत भी है कि मेरा और मेरे ऑन-स्‍क्रीन बेटे रामा का कमरा एक ही है। अब तो रामा के साथ मेरे सीन पहले से भी ज्‍यादा वास्‍तविक नज़र आ रहे हैं। वहीं, जब भास्‍कर के किरदार के साथ शूटिंग करनी होती है तो थोड़ा ध्‍यान रखना पड़ता है और अभी भी मैं इसके साथ तालमेल‍ बिठाने की कोशिश कर रही हूं। इसके अलावा, इस शो में लौटकर काफी अच्‍छा महसूस हो रहा है, जिसे इतना पसंद किया गया है। साथ ही यह सोचकर बड़ा अच्‍छा लगता है कि मैं उन सदस्‍यों में से एक हूं जोकि इस शो की शुरुआत से है।

 

  1. यह शो लगभग ढाई साल से चल रहा है। कैसा महसूस हो रहा है?

आज के समय में किसी भी शो का इतने लंबे समय तक चलना बहुत बड़ी बात है। जब हमने यह शो शुरू किया था, तो हममें से किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह शो इतना अच्‍छा करेगा। हम उस सफर का हिस्‍सा रहे हैं और इससे हमें गर्व का अनुभव होता है। बीते दिनों की ओर देखने पर बहुत ही अच्‍छा महसूस होता है। खासकर अम्‍मा, शारदा, रामा और गुंडपा जैसे किरदारों के बीच हमने जिस तरह की केमेस्‍ट्री बनायी उसके बारे में सोचकर बहुत अच्‍छा लगता है। हम एक परिवार की तरह थे और हमने उन किरदारों को बनाया, जैसे आज वो हैं। इन सारी चीजों ने वाकई दर्शकों का मनोरंजन किया है।

 

यह शो एक खास दौर पर आधारित है और आज दुनिया में जो कुछ हो रहा है उससे इसे जोड़ा नहीं जा सकता। इसलिये, ‘तेनाली रामा’ जैसे शो का इतने लंबे समय तक चलना बहुत बड़ी बात है और हम दर्शकों के शुक्रगुजार हैं कि उन्‍होंने इन किरदारों और इस शो को इतना प्‍यार दिया।

 

  1. इस शो के नये कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव कैसा है?

जब पहले दिन मैं आयी और शारदा के साथ शूटिंग की, हमारे बीच तुरंत ही एक रिश्‍ता सा बन गया और एक-दूसरे के साथ काफी सहज हो गये। इसके अलावा, मुझे इस बात की खुशी है कि रामा वही है, क्‍योंकि हम दोनों के बीच एक अलग तरह का तालमेल और केमेस्‍ट्री है। आमतौर पर बाकी एक्‍टर्स के साथ मेरा शॉट नहीं होता है लेकिन वे सभी काफी विनम्र और मिलनसार हैं। जिस दिन मैं सेट पर आयी, सभी लोग मेरे कमरे में आया और मुझे सहज महसूस कराया। डायरेक्‍टर भी नये हैं लेकिन उन्‍होंने इस किरदार को लेकर मुझ पर भरोसा जताया, क्‍योंकि मैं पहले इस किरदार को निभा चुकी हूं।

 

  1. आपका किरदार बोल नहीं सकता है और आपको अपनी आवाज के लिये किसी और पर निर्भर रहना पड़ता है। कैसा महसूस होता है?

सच कहूं तो एक एक्‍टर के तौर पर ‘तेनाली रामा’ सबसे अच्‍छा शो है जो मैं कर सकती थी, क्‍योंकि इसमें मैं बोलती नहीं हूं और मुझे परफॉर्म करना होता है। मुझे अपनी बातें अपने हाव-भाव के जरिये बतानी पड़ती है। इसके लिये, शारदा के साथ सही तरीके से तालमेल बिठाना बहुत ही जरूरी है और यह चुनौती थी, लेकिन हमारे दर्शकों ने इसे भी बहुत अच्‍छी तरह स्‍वीकार किया है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि ‘नये अध्‍याय’ में पहले दिन से ही आसिया के साथ मेरा काफी अच्‍छा रिश्‍ता बन गया है। इससे मुझे बेहतर परफॉर्म करने में मदद मिली।

 

साथ ही अम्‍मा की भूमिका के लिये मुझे ज्‍वैलरी पहनने या बहुत  मेक-अप करने की जरूरत नहीं है। इसमें सिर्फ एक ड्रेस है और मैं शूटिंग के लिये तैयार हो जाती हूं। साथ ही मुझे हर शॉट के बाद माइक लगाने की भी चिंता नहीं रहती। इसलिये, एक एक्‍टर के तौर पर मैं बहुत खुश हूं।

 

  1. कृष्‍णा भारद्वाज के साथ एक बार फिर काम करने पर कैसा महसूस हो रहा है ?

हमारी केमेस्‍ट्री काफी अच्‍छी है। हम दोनों ही थियेटर से हैं और इस वजह से भी हम दोनों के बीच इतना गहरा रिश्‍ता है। हमारे किसी भी सीन के दौरान, हमें स्क्रिप्‍ट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती है- ज्‍यादातर हम उसमें बदलाव कर लेते हैं। तत्‍काल किया गया बदलाव तभी आसानी से हो पाता है जब आपके को-स्‍टार के साथ आपकी केमेस्‍ट्री बहुत अच्‍छी हो और यह परदे पर भी साफ नज़र आता है। आज भी जब मैं ऑन-स्‍क्रीन मां के रूप में रामा के साथ सीन की शूटिंग करती हूं, तो मैं जानती हूं कि उस सीन में मैं उसे मार सकती हूं। या फिर जब मैं रामा को कुछ खिलाती हूं और उसके चेहरे को पोंछती हूं और मुझे यह पूछने की जरूरत नहीं पड़ती कि क्‍या इस सीन में मैं यह चीज करूं या नहीं। ये छोटी-छोटी बारीकियां उस सीन को वास्‍तविक बना देती हैं।

 

  1. व्‍यक्तिगत तौर पर, सोनी सब के साथ यह आपका ‘नया अध्‍याय’ है, इस बारे में आपकी क्‍या राय है?

सोनी सब काफी बड़ा नाम हो गया है। यह लगातार सबसे बेहतरीन चैनलों में से एक बना हुआ है और मैं इस परिवार का हिस्‍सा बनकर बहुत ही  खुश हूं। यह चैनल सिर्फ सबके पसंदीदा ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ के लिये नहीं जाना जाता, बल्कि दर्शक इस चैनल पर कई अन्‍य शोज़ को भी पसंद करते हैं। उन पसंदीदा शोज़ में ‘तेनाली रामा’, ‘अलादीन- नाम तो सुना होगा’, ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ हैं। इन सभी शोज़ ने इस चैनल को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। हर शो की अपनी अलग-अलग खासियत है। हम अपने दर्शकों के लिए तरह-तरह के कंटेंट वाले शोज लेकर आये हैं और वे इन्‍हें पसंद भी कर रहे हैं। सोनी सब की पूरी टीम ने अपनी पेशकशों में विविधता लाने के लिए वाकई कड़ी मेहनत की है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :475 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 27 लाख जुर्माना

July 26, 2026

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.