
कुहासे का असर टाटानगर से चलने वाली ट्रेनो पर भी

भूवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 31 घंटा विलंब
जमशेदपुर।
कुहासा के कारण टाटानगर होकर चलनेवाली कई ट्रेनो पर पड़ा है। भुवनेश्वर राजधानी से लेकर पुरषोत्तम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनो विलबं से चल रही है।जानकारी अनुसार नई दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर को जानकारी राजधानी एक्सप्रेस जो रविवार को टाटानगर सुबह ग्यारह बजे के करीब आती है। वह ट्रेन अपने नियत समय से 31 घंटा विलंब से चल रही है। इसके अलावे सोमवार को रात के साढे आठ बजे आने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस(12801 ) 10 घंटे से विलंब से चल रही है।यह ट्रेन मंगलवार की सुबह 4 बजे तक आने की संभावना है। इसके अलावे 12876 नई दिल्ली – पुरी नीलाचंल एक्सप्रेस सोमवार को जो सुबह सॉढे सात बजे तक टाटानगर पहुंचती है वह ट्रेन अपने नियत समय से 23 घंटा विलबं से चल रही है। वही हरिद्रार से चलकर पुरी को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस(18478) तीन घंटा देरी से चल रही है।
वही अप की ओर जाने वाली ट्रेनो मे भुवनेश्वर – नई दिल्ली(22823) राजधानी एक्सप्रेस 22 घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन आई।पुरी से नई दिल्ली जाने वाली पुरषोत्तम एक्सप्रेस 14 घंटे, पुरी – नई दिल्ली निलाचंल एक्सप्रेस(12875) अपने नियत समय से 20 घंटे विलंब से चलने की सुचना है।

