
जमशेदपुर।


============================
मालवाहक ट्रेलरों के किराया निर्धारण हेतु समीक्षात्मक बैठक 29 जनवरी को आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल की अध्यक्षता में होगी
*************
आयुक्त (सिंहभूम) कोल्हान प्रमंडल के कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी 29 जनवरी को टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर शहर के निवासियों के लिए जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के बिंदु पर समीक्षा आयुक्त करेंगे।
राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में दिनांक 17-01-2019 को समाहरणालय, जमशेदपुर में बैठक आयोजित की गई थी। श्री ऋतुराज सिन्हा, मुख्य कारपोरेट प्रशासन, टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर के द्वारा उक्त बैठक हेतु अतिरिक्त समय की मांग की गई। उक्त के आलोक में वर्णित मामले पर दिनांक 17-01-2019 की निर्धारित बैठक को स्थगित करते हुए बैठक की अगली तिथि दिनांक 29-01-2019 को 12:00 बजे अपराह्न में पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय, जमशेदपुर में निर्धारित की गयी है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 20-08-2005 को झारखंड सरकार एवं मेसर्स टाटा स्टील लिमिटेड के बीच निष्पादित एकरारनामा के अनुरूप जमशेदपुर शहर के निवासियों के लिए जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के बिंदु पर यह समीक्षा बैठक आहूत की जाएगी।
मालवाहक ट्रेलरों के किराया निर्धारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक
मालवाहक ट्रेलरों के किराया निर्धारण से संबंधित दिनांक 17-01-2019 को प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित बैठक भी इसी दिन अपराह्न 1:00 बजे से समाहरणालय सभाकक्ष, जमशेदपुर में आहूत की जाएगी।
बैठक में टाटा स्टील के संबंधित पदाधिकारी, जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर एसोसिएशन एवं अन्य लोग शामिल होंगे।

