

- 75 लाख रुपये की पुरस्कार राशि।
- मुकेश कुमार, चिक्कारंगप्पा, राशिद खान, शुभंकर शर्मा, शमीम खान जैसे शीर्ष के गोल्फर लेंगे हिस्सा।
जमशेदपुर,।
टाटा स्टील ग्रुप और पीजीटीआई ने 15 वें टाटा ओपन गोल्फ के आयोजन की घोषण की। यह चार दिवसीय टूर्नामेंट 15 से 18 दिसंबर, 2016 तक जमशेदपुर के गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेला जायेगा। 14 दिसंबर को प्रो-एम खेला जाएगा। इवेंट में 75 लाख रुपये की बड़ी धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जायेगी।
टूर्नामेंट में विगत चैंपियन मुकेश कुमार के अलावा भारत के टॉप प्रोफेशनल गोल्फर जैसे राशिद खान, चिक्कारंगप्पा, खलीन जोशी, शमीम खान, शुभंकर शर्मा, शंकर दास, हनी बायसोया और अजीतेश संधू आदि हिस्सा लेंगे।
इनके अलावा, गोल्फ के कुछ टॉप विदेशी खिलाड़ी श्रीलंका के मिथुन परेरा, अनुरा रोहाना, के प्रबागारन, एन थंगाराजा, ऑस्ट्रेलिया के कुणाल भसीन, बांग्लादेश के मोहम्मद हुसैन मुल्ला और नेपाल के तोरण बिक्रम शाही भी शामिल हो रहे हैं।
जमशेदपुर के प्रोफेशनल करण टांक नेतृत्व में स्थानीय खिलाड़ी चुनौती देंगे। टूर्नामेंट में जमशेदपुर से छह होनहार एमेच्योर -आदित्य पंचामिया, अरूष सभरवाल, धीर दत्ता, कुरूष हीरजी, पवन मारवा और शिवम कमानी हाथ आजमायेंगे।
पहल के बारे में बात करते हुए टाटा स्टील, कॉरपोरेट सर्विसेज वीपी सुनील भास्करन, ने कहा कि सर्दियों के आते ही जमशेदपुर टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष गोल्फ प्रतिभा की मेजबानी करने के लिए तैयार हो जाता है। इन वर्षों के दौरान इवेंट की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है और स्टील सिटी गोल्फ दिग्गजों की उपस्थिति से काफी प्रसन्न है। उन्हें एक्शन में देखना सभी खेल प्रेमियों के लिए जश्न है। खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ टाटा स्टील को इस इवेंट के साथ जुड़े होने पर गर्व है।
पीजीटीआई डायरेक्टर उत्तम सिंह मुंडी, ने कहा, “15वें टाटा ओपन में क्लासिक कांटेस्ट की संभावना है, क्योंकि देश के शीर्ष प्रोफेशनल्स प्रतिष्ठित ‘रोलेक्स प्लेयर ऑफ द ईयर’ टाइटल की दौड़ में हैं। अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले पीजीटीआई सीजन में छूट के लिए खिलाड़ियों को टॉप 60 में शामिल होने का यह अच्छा अवसर प्रदान करेगा। इससे हमें रोमांचक खेल देखने को मिलेगा। टाटा स्टील ग्रुप जैसे स्थायी प्रायोजकों के निरंतर समर्थन ने पीजीटीआई को पिछले एक दशक के दौरान भारत में पेशेवर गोल्फ की एक मजबूत नींव बनाने में मदद की है। हम खेल को प्रतिबद्ध समर्थन के लिए टाटा स्टील ग्रुप को धन्यवाद देते हैं और टाटा ओपन के दूसरे सफल संस्करण के लिए तैयार हैं।’’
ज्ञात हो कि टूर्नामेंट स्थल, गोलमुरी गोल्फ कोर्स एक हरा-भरा, खूबसूरत और अच्छी तरह मेंटेन गोल्फ कोर्स है, जो गोल्फरों को गलती करने की कोई जगह नहीं देता है।

