Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » कैट ने आईसीआईसीआई बैंक को चीनी निवेश लेने पर लताड़ा – सरकार से आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक से चीनी निवेश वापिस करने का आग्रह किया
Top Stories

कैट ने आईसीआईसीआई बैंक को चीनी निवेश लेने पर लताड़ा – सरकार से आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक से चीनी निवेश वापिस करने का आग्रह किया

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 18, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देश में चल रहे भयंकर चीन विरोधी माहौल को दर किनार कर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा चीन के पीपल्स बैंक द्वारा निवेश लिए जाने पर सख़्त एतराज़ जताते हुए आईसीआईसीआई बैंक की कड़ी आलोचना की है । कैट ने कहा की भारतीय बैंकिंग प्रणाली में पैठ बनाने की कोशिश में चीनी बैंक का यह दूसरा उदाहरण है । पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने इस साल की शुरुआत में एचडीएफसी बैंक में निवेश किया था। कैट ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीथरामन से आग्रह किया की आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक दोनों को चीनी बैंक का निवेश वापस करने का निर्देश दिया जाए ।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल और राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थलिया ने कहा कि इससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि चीन ने भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए एक सुनियोजित रणनीति तैयार की है जबकि देश का बैंकिंग सेक्टर काफी अच्छी तरह से विनियमित है और देश के वित्तीय स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भले ही सरकार ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेश की जांच करने के लिए एक पॉलिसी बनाई थी लेकिन चीन से आने वाले धन को नियंत्रित करने के लिए रिज़र्व बैंक की ओर से अभी तक कुछ भी ठोस कदम नहीं उठाए गए है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बीसी भरतिया ने कहा है कि भारत के बैंकिंग क्षेत्र में चीन के इस अचानक निवेश से पूरे बैंकिंग क्षेत्र और भारतीय रिज़र्व बैंक के लिए एक मजबूत खतरे की घंटी है ।भारत के बैंकिंग क्षेत्र का संरक्षण किसी भी विदेशी निवेश के आक्रमण से बचने का करना बहुत ज़रूरी है और चीन की इस भयावह रणनीति पर नजर रखना भी आवश्यक है जो लंबे समय में राष्ट्र के लिए हानिकारक हो सकता है। निश्चित रूप से वर्तमान निवेश छोटा हो सकता है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह चीन की रणनीति का एक हिस्सा है। भारत को चीनी सामानों के निर्यात के मामले में, चीन ने भारत में केवल 2 बिलियन डॉलर के निर्यात के साथ 2001 में पहला साल शुरू किया, जो कि 2019 में 7o बिलियन डॉलर तक बढ़ गया है जो 3500 प्रतिशत की वृद्धि है ।

दोनों नेताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने और चीन की योजनाओं को विफल करने और बैंकिंग प्रणाली की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए एक नीतिगत ढाँचा तैयार करने का आग्रह किया है, साथ ही आरबीआई को तुरंत आवश्यक कदम उठाने की सलाह देने का भी आग्रह किया है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.