
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा सोमवार को सीतारामडेरा स्थित एक जरूरतमंद बुजुर्ग को उनके आवास पर जाकर व्हीलचेयर प्रदान किया गया। मौके पर शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी, सचिव उषा चैधरी, संस्थापक ममता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, पारुल चेतानी उपस्थित थे।



