
जमशेदपुर। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट की लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह विशेष ट्रेन संख्या 08871/08872 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर) और मालदा टाउन के बीच चलेगी। खास बात यह है कि यह समर स्पेशल ट्रेन टाटानगर जंक्शन, चक्रधरपुर और राउरकेला होकर गुजरेगी, जिससे कोल्हान और झारखंड के यात्रियों को महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की यात्रा करने में बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस समर स्पेशल ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं से 3-3 ट्रिप के लिए निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 08871 (इतवारी–मालदा टाउन) का शिड्यूल
मालदा टाउन) समर स्पेशल दिनांक 19.04.2026, 20.04.2026 एवं 26.04.2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 00:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया 03:00/03:05, डोंगरगढ़ 05:13/05:15, राजनांदगांव 05:45/05:47, दुर्ग 06:30/06:35, रायपुर 07:50/07:55, बिलासपुर 10:15/10:25, रायगढ़ 12:40/12:42, झारसुगुड़ा 14:15/14:17, राउरकेला 15:40/15:45, चक्रधरपुर 17:55/17:57, टाटानगर जंक्शन 19:05/19:10, खड़गपुर जंक्शन 21:20/21:25, आन्दुल 23:10/23:15, डानकुनी 00:23/00:25, बर्धमान जंक्शन 01:17/01:20, बोलपुर (शांतिनिकेतन) 02:35/02:37, रांपुरहाट जंक्शन 03:25/03:30, एवं न्यू फरक्का जंक्शन 06:33/06:35 होते हुए 08:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 08872 (मालदा टाउन–इतवारी) का शिड्यूल
इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 08872 (मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) समर स्पेशल दिनांक 20.04.2026, 21.04.2026 एवं 27.04.2026 को मालदा टाउन से 12:55 बजे प्रस्थान कर न्यू फरक्का जंक्शन 13:27/13:29, रंपुरहाट 15:15/15:20, बोलपुर (शांतिनिकेतन) 16:08/16:10, बर्धमान जंक्शन 17:11/17:14, डानकुनी 18:30/18:32, आन्दुल 21:08/21:13, खड़गपुर 22:40/22:45, टाटानगर जंक्शन 00:55/01:00, चक्रधरपुर 01:58/02:00, राउरकेला 03:30/03:35, झारसुगुड़ा 05:10/05:12, रायगढ़ 06:20/06:22, बिलासपुर 09:20/09:30, रायपुर 11:05/11:10, दुर्ग 12:10/12:15, राजनांदगांव 12:36/12:38, डोंगरगढ़ 13:05/13:07 एवं गोंदिया 14:10/14:15 होते हुए 17:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।
20 कोचों वाली इस ट्रेन में स्लीपर और एसी की सुविधा होगी उपलब्ध रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करने के लिए इस समर स्पेशल ट्रेन में पर्याप्त कोचों की व्यवस्था की है। यह ट्रेन कुल 20 आईसीएफ (ICF) कोचों के साथ संचालित होगी। इसकी कोच संरचना में दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड के 2 कोच, सामान्य श्रेणी (General) के 4 कोच, शयनयान (Sleeper) श्रेणी के 10 कोच और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित (3AC) के 4 कोच शामिल होंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी छुट्टियों की योजना बनाएं और इस विशेष ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाएं। यात्रा में असुविधा से बचने के लिए अग्रिम आरक्षण करा लें। उक्त स्पेशल ट्रेन के समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे के नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) की वेबसाइट या ऐप का उपयोग कर सकते हैं।


