
जमशेदपुर। सीए संस्थान आईसीएआई की जमशेदपुर शाखा द्धारा अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम के नौवें दिन रविवार की सुबह गम्हरिया के सपरा गांव में वृक्षारोपण तथा शाम को टाटा वर्कर्स यूनियन शेल्टर हाउस में फल वितरण किया गया। सीए संस्थान के सचिव सीए सुगम सरायवाला ने बताया कि 100 से ऊपर लोगो के बीच फल बाटा गया। दोंनों कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पूर्ण तरीके से पालन किया गया था। इस आयोजन को सफल बनाने में शाखा चेयरमैन सीए संजय गोयल, सीए सरोज झा, सीए बिनोद अग्रवाल, सीए विकास अग्रवाल, सीए पंकज शिंगरी, सीए बिनोद सरायवाला, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, सीए योगेश शर्मा, सीए विनीत मेहता, सीए विवेक अग्रवाल, सीए बासुदेव अग्रवाल आदि का सहयोग रहा



