ट्रक पलटने से चालक घायल
गम्हरिया
—–
कान्ड्रा-चौका मार्ग पर रायपुर गाँव के समीप पेप्सी लदा एक ट्रक (संख्या-ओआर 09बी/1584) के पलट जाने से उसका चालक अरुण सिंह घायल हो गया। प्रातः करीब पाँच बजे घटी इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक औ़द्योगिक क्षेत्र स्थित पेपसी कंवनी से माल लेकर हजारीबाग के तिलैया जा रही थी। इसी दौरान रायपुर गाँव के समीप चांडिल की ओर से तीव्र गति से आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में उसका वाहन पास ही रखे मिट्टी के ढ़ेर पर चढ़ गया जिससे वह पलट गया। मौके पर सलदबल पहुँचे कान्ड्रा थाना के सअनि अरविन्द कुमार शर्मा के प्रयास से उक्त ट्रक को रास्ते से हटाकर मार्ग पर आवागमन प्रारंभ कराया गया।
