
बहरागोड़ा। पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने स्थानीय ब्राह्मणकुंडी पंचायत के घासपदा गांव में, घासपदा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित घासपदा नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कुणाल ने कहा – “युवाओं का क्रिकेट के प्रति रुझान उनमें एकाग्रता और टीम भावना को बढ़ाता है, तथा यह खेल उन्हें नशे से दूर रहने में मददगार साबित होता है। इस आयोजन में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं।”इस टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में घासपदा बी की टीम ने जीत हासिल की।
इस अवसर पर कुणाल के साथ विभास दास, परमेश्वर प्रधान, पीयूष नंदी, बिपुल दे, बिमल प्रधान, पियूष प्रधान, दीपक महापात्र, श्यामल माइटी, बाबलू साव, सत्यवान नायक, रघु दास समेत दर्जनों खिलाड़ी, व सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।


