Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -आईएसएल-6 : जमशेदपुर को 3-0 से हराकर टॉप पर पहुंचा एटीके
खेल-जगत

जमशेदपुर -आईएसएल-6 : जमशेदपुर को 3-0 से हराकर टॉप पर पहुंचा एटीके

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 2, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
 
जमशेदपुर, 2 फरवरी। दो बार की चैंपियन एटीके ने रविवार को यहां जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। एटीके के लिए रॉय कृष्णा ने दूसरे और 75वें मिनट में जबकि इदु गार्सिया ने 59वें मिनट में गोल किया। एटीके की 15 मैचों में यह नौंवीं और लगातार तीसरी जीत है। टीम के अब 30 अंक हो गए हैं और वह तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है।
दूसरी तरफ, जमशेदपुर की 14 मैचों में यह छठी हार है। जमशेदपुर को अपने पिछले छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस समय 16 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। मेहमान एटीके ने मैच में शानदार शुरुआत की और दूसरे मिनट में ही अपना खाता खोल लिया। जमशेदपुर के युवा खिलाड़ी संदीप मांदी ने अपने साथी जितेंद्र सिंह को पास देना चाहा, लेकिन कृष्णा ने बॉल को जितेंद्र तक पहुंचने से पहले ही अपने कब्जे में कर लिया और इसे नेट में डालकर एटीके को 1-0 की बढ़त दिला दी। कृष्णा का सीजन का यह नौवां गोल है।
13वें मिनट में एटीके ने एकबार फिर से मेजबान टीम के डिफेंस में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन कृष्णा का शॉट सीधे सुब्रतो पॉल के हाथों में चला गया। पॉल ने 26वें मिनट में भी शानदार बचाव करते हुए जमशेदपुर को दूसरा गोल नहीं खाने दिया। अगले ही मिनट में मेजबान टीम के जितेंद्र को पीला कार्ड दिखा दिया गया। एटीके ने 39वें मिनट में पेनाल्टी की मांग की, लेकिन रेफरी ने इस पर कॉनर्र दे दिया।
मेजबान टीम हालांकि 54 प्रतिशत बॉल पजेशन अपने पास रखने के बावजूद सफलता हासिल नहीं कर पाई और एटीके ने पहले हाफ की समाप्ति तक अपनी बढ़त को कायम रखा।
पहले हाफ में अपनी कमजोर डिफेंस के कारण एटीके को बार-बार मौके देने वाली जमशेदपुर की टीम दूसरे हाफ में भी कमजोर ही नजर आई। 53वें मिनट में जमशेदपुर के जितेंद्र को मैच में दूसरी बार पीला कार्ड दिखाया गया, जोकि रेड कार्ड में तब्दील हो गया और जितेंद्र को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
जितेंद्र के बाहर जाने के बाद जमशेदपुर के लिए अब अपने 10 खिलाड़ियों के साथ मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया। इसके अगले ही मिनट में जमशेदपुर के एक और खिलाड़ी जॉयनर लौरेंसो को पीला कार्ड मिला। 59वें मिनट में एटीके ने एक बार फिर से हमला बोला और मैच में 2-0 की बढ़त बना ली। मेहमान टीम के लिए इस बार यह गोल गार्सिया ने कृष्णा की मदद से दागा। गार्सिया का सीजन का यह चौथा गोल है। अगले ही मिनट में गार्सिया को पीला कार्ड मिला। लेकिन कृष्णा ने 75वें मिनट में एटीके की बढ़त को 3-0 करने में कोई गलती नहीं की और मैच में अपना दूसरा गोल दाग दिया।
कृष्णा का सीजन का यह 10वां गोल है और अब वह टॉप स्कोररों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। मैच में 3-0 की एकतरफा बढ़त लेने के बावजूद एटीके ने अपना आक्रमण जारी रखा जबकि जमशेदपुर लगातार कोशिशों के बावजूद मैच में अपना खाता नहीं खोल पाई और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया।
एटीके ने इंजुरी टाइम में भी जमशेदपुर को कोई गोल नहीं करने दिया और 3-0 से एकतरफा जीत हासिल कर ली।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:आईएसएसओ (ISSO) नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में मनन अदेसरा का जलवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

September 17, 2026

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.