Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : जीत की लय कायम रखना चाहेगा चेन्नइयन एफसी 
खेल-जगत

आईएसएल-6 : जीत की लय कायम रखना चाहेगा चेन्नइयन एफसी 

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 27, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

चेन्नई, 27 नवंबर। अपने पिछले मुकाबले में इंजुरी टाइम में रोमांचक जीत दर्ज करने वाली चेन्नइयन एफसी गुरुवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ओडिशा एफसी के खिलाफ होने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में भी जीत की लय कायम रखना चाहेगी।

लीग के छठे सीजन में शुरूआती चार मैचों में एक भी जीत दर्ज न करने वाली दो बार की चैंपियन चेन्नइयन ने सोमवार को अपने पांचवें मैच में हैदराबाद एफसी को 2-1 से हराकर इंजुरी टाइम में जाकर रोमांचक जीत दर्ज की थी। टीम के लिए ये गोल स्ट्राइकर आंद्रे शेम्बरी और नेरिजुस वालस्किस ने दागे।

मुख्य कोच जॉन ग्रेगोरी को उम्मीद है कि पिछले मैच की नाटकीय परिणाम से उनकी टीम को ताकत मिलेगी और उनकी किस्मत फिर से जगेगी। हैदराबाद के खिलाफ पूरे मैच में अपना दबदबा कायम रखने के बाद टीम ने दोनों गोल इंजुरी टाइम में जाकर किए और मिले मौकों को गोल में बदलने में नाकाम रही।

ग्रेगोरी ने कहा, ‘‘मुझे अपने स्ट्राइकरों पर कभी संदेह नहीं रहा है। वे प्रत्येक दिन ट्रेनिंग में स्कोर करते हैं। उनके यहां आने से पहले मुझे पता था कि उनके अंदर गोल करने की क्षमता है। उन्होंने इसे अभ्यास मैचों में दिखाया है, लेकिन यह आईएसएल में नहीं हो पा रहा है। यह चिंता वाली बात थी, लेकिन उन दोनों ने हैदराबाद के खिलाफ अपने खेल का स्तर दिखाया है। मेरा उन पर से कभी विश्वास नहीं उठा है और मुझे उम्मीद है कि वे और ज्यादा गोल करेंगे।’’

लीग में एक बार फिर से सभी की नजरें लालियानजुआला चांग्ते पर होगी, जो चेन्नई में शामिल होने से पहले ओडिशा एफसी में जोसेफ गोम्बाउ के मार्गदर्शन में एक सीजन उनके साथ बीता चुके हैं।

ओडिशा एफसी ने चांग्ते के बदले जैरी माविमिंगथांगा को अपनी टीम में शामिल किया है। जैरी इस सीजन में अब तक तीन असिस्ट कर चुके हैं।

ओडिशा एफसी की टीम पिछले पांच मैचों में अब तक केवल एक ही जीत दर्ज कर पाई है। पिछले साल की तुलना में इस बार टीम ने अपने डिफेंस में काफी सुधार किया है। टीम ने पिछले दो मैचों में लगातार दो गोलरहित ड्रॉ खेले हैं।

गोम्बाउ ने कहा, ‘‘मौके बनाने महत्वपूर्ण बात है। अगर आप मौके बनाते हैं तो एक समय आप स्कोर करेंगे। हम अभ्यास, सुधार, क्रॉस और फिनिश पर काम करते हैं। हम पिछले पिछले पांच मैचों में छह गोल कर चुके हैं, जोकि खराब नंबर नहीं है। हमने पिछले दो मैचों में गोल नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद है कि हम जल्द ही कर सकते हैं।’’

चेन्नइयन के पांच मैचों में सिर्फ चार अंक हैं जबकि ओडिशा के नाम पांच मैचों में पांच अंक दर्ज है। गुरुवार को होने वाले मैच में जीत हासिल करना दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026

Jharkhand Sports News: झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सेंट्रल ज़ोन CP फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.