Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : मुंबई-नार्थईस्ट का मैच 2-2 से ड्रॉ, नार्थईस्ट शीर्ष-4 में
खेल-जगत

आईएसएल-6 : मुंबई-नार्थईस्ट का मैच 2-2 से ड्रॉ, नार्थईस्ट शीर्ष-4 में

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 27, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

गुवाहाटी , 27 नवंबर। इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में मेजबान नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी और मुंबई सिटी एफसी का मैच जिस तरह से शुरू हुआ था उससे लगा था कि मैच का विजेता जरूर निकलेगा लेकिन अंतत: यह मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

इस मैच के पहले हाफ में चार गोल पड़े लेकिन दूसरे हाफ में दोनों टीमें अपने गोल की संख्या में इजाफा नहीं कर पाई। मेहमान टीम ने जहां एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की थी और मेजबान टीम भी पहले हाफ के समाप्त होने से पहले बराबरी करने में सफल रही थी।

दूसरे हाफ में हालांकि मेजबान टीम मुंबई से एक कदम पीछे ही रही। वह हालांकि इस बात को सुनिश्चत करने में सफल रही की मुंबई तीसरा गोल नहीं कर पाए।

इस मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इस एक अंक ने नार्थईस्ट को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। मेजबान टीम के अब पांच मैचों में नौ अंक हो गए हैं। मुंबई भी एक स्थान आगे बढ़ते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके पांच मैचों से पांच अंक हैं।

मैच में रोमांच पहले मिनट से चालू था जब मुंबई ने पहला हमला किया और इस पर नार्थईस्ट ने काउंटर अटैक कर दिया। मैच की पहली सफलता भी मेजबान टीम को मिली। नौवें मिनट में ही पानागियोतिस त्रियादिस ने गोल कर नार्थईस्ट को 1-0 से आगे कर मुंबई को चौकन्ना रहने पर मजबूर कर दिया।

ग्रीस के इस खिलाड़ी ने मुंबई के खराब डिफेंस का पूर फायदा उठाया। मुंबई के सौविक गेंद को अपने नियंत्रण में रखने में सफल नहीं रहे और गेंद त्रियादिस के पास आ गई। कुछ टच लेने के बाद इस खिलाड़ी ने दाएं कोने से बेहतरीन एंगल बना गेंद को पोस्ट को बाएं कोने में डाल अपनी टीम को आगे कर दिया।

इस गोल से एक मिनट पहले यानि आठवें मिनट में अमिने शेरेमिती ने मुंबई का खाता खोल दिया लेकिन दुर्भाग्यवश यह आॅफ साइड रहा।

शेरमिती ने हालांकि मुंबई को बराबरी कराई। मुंबई द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे जिससे मैच में रोमांच बढ़ता ही जा रहा था और इसी बीच शेरमिती 23वें मिनट में मैच का स्कोर बराबर करने में सफल रहे। इसकी शुरुआत बेहद आसान तरीके से हुई। लार्बी ने गेंद सोगू को दी जिन्होंने शेरमिती को खाली पा उन्हें पास दे दिया। कुछ समय लेते हुए शेरमिती ने गोल कर मुंबई का खाता खोल स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

ठीक 10 मिनट बाद शेरमिती अपनी टीम को बढ़त दिलाने में भी सफल रहे। इस बार शेरमिती का गोल दर्शनीय था। पाउलो मचाडो ने फ्री किक ली। यहां गेंद शेरमिती के पास आई जिस पर शेरमिती ने छह यार्ड की दूरी से बाइसिकल किक से गोल कर मुंबई को 2-1 से आगे कर दिया।

एक गोल की बढ़त लेने के बाद मुंबई हावी होती दिख रही थी और उसका रैवया आक्रामक भी ज्यादा हो गया था। नार्थईस्ट इससे घबराई नहीं और घैर्य के साथ खेली। इसका ईनाम 42वें मिनट में उसे मिला। यहां असामोह ज्ञान मुंबई की अपेक्षा के उलट गोल कर नार्थईस्ट को बराबरी बर पहुंचा चुके थे। असामोह की इस गोल में मदद मार्टिन निकोलस चावेज गार्सिया ने की।

पहल हाफ खत्म होने में तीन मिनट बाकी थे। दोनों टीमें जिस तरह से खेल रही थीं उससे इस बात की संभावना को नकारा नहीं जा सकता था कि हाफ के अंत तक एक गोल और हो जाए, हालांकि ऐसा हुआ नहीं और पहले हाफ तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं।

दूसरे हाफ में मुंबई को 53वें मिनट में कॉर्नर मिला जिससे उम्मीद जगी की मेहमान टीम एक बार फिर बढ़त ले लेगी। मोदू सोगो ने प्रयास किया जो विफल रहा। इसे एक मिनट पहले शेरमिती को पीला कार्ड मिला था तो वहीं 50वें मिनट में सोगो ने फाउल किया जिसके कारण रेफरी ने उन्हें पीला कार्ड थमा दिया गया।

मुंबई ने इस बीच 61वें मिनट में अटैक किया जो सफल नहीं हो सका। वहीं मेजबान टीम ने 64वें मिनट में दो बदलाव किए। मिलान को बाहर कर पुइटा को अंदर लाया गया और चावेज को बाहर बुला मैक्सी बारेइरो को मैदान पर भेजा गया।

नार्थईस्ट दूसरे हाफ में थोड़ी कमजोर जान पड़ रही थी तो मुंबई उससे एक कदम आगे दिख रही थी। 69वें मिनट में मुंबई ने पेनाल्टी की मांग की जिसे नकार दिया गया। दरअसल, ऐसा लगा कि तमांग ने कार्लोस को गिरा दिया है, इस पर मुंबई दम से पेनाल्टी की अपील की जिसे रेफरी ने कोई रूचि नहीं दिखाई। मुंबई के कोच इस पर नाराज दिखे।

दो मिनट बाद ज्ञान ने मुंबई की धड़कनों को लगभग थाम दिया था। ज्ञान हालांकि मुबई के गोलकीपर अमरिंदर को परेशान नहीं कर पाए जिन्होंने उनके शॉट को रोक दिया।

अंतत: मुंबई ने भी 74वें मिनट में बदलाव किया और मचाडो को बाहर कर एनगोउ को अंदर लाया गया। 80वें मिनट में मुंबई को इस मैच में अपना तीसरा पीला कार्ड देखना पड़ा और इस बार रेफरी के निशाने पर रहे सुभाशीष बोस।

दोनों टीमों ने आखिरी 10 मिनट में सब कुछ किया सिवाए गोल के।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:TSAF क्लाइंबिंग अकादमी का जलवा, 3 एथलीटों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

April 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सार्थक गोलुई के शानदार हेडर से जमशेदपुर FC की वापसी, टेबल टॉपर मुंबई सिटी को 1-1 से रोका

April 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: TSAF की जोगा पूर्ति ने रचा इतिहास, स्पीड क्लाइम्बिंग में एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालिफाई

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.