Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » साउथ इंडियन डर्बी में सामने-सामने होंगे ब्लास्टर्स, चेन्नइयन
खेल-जगत

साउथ इंडियन डर्बी में सामने-सामने होंगे ब्लास्टर्स, चेन्नइयन

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 16, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
कोच्चि,। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में साउथ इंडियन डर्बी में शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मेजबान केरला ब्लास्टर्स का सामना मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन एफसी से होगा। दोनों टीमें प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और इस लिहाज से दोनो सिर्फ सम्मान के लिए जीत हासिल करना चाहेंगी।
ब्लास्टर्स के नए कोच नीलो विंगाडा अभी तक अपनी देखरेख में टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं और अब जबकि उनका सामना अंक तालिका में सबसे नीचे खड़े चेन्नइयन से होने जा रहा है तो वह भी घर में इस सीजन की पहली जीत इच्छा में मचल रहे होंगे। विंगाडा की देखरेख में ब्लास्टर्स ने एटीके और बेंगलुरू के खिलाफ ड्रॉ खेला है जबकि दिल्ली डायनामोज के हाथों उसे हार मिली है।
केरल को इस सीजन में अब तक सिर्फ एक जीत मिली है और यह टीम 14 मैचों से जीत के लिए तरस रही है। इससे केरल के घरेलू दर्शकों का मैदान पर आना काफी कम हो गया है।
चेन्नई के कोच जॉन ग्रेगोरी को इससे कोई शिकायत नहीं। वह तो इसे कुछ अलग तरह से ले रहे हैं। इस मैच से पहले ग्रेगोरी ने कहा, ‘‘मैं तो चाहू्ंगा कि स्टेडियम खाली रहे। केरल को बीते सीजन में जिस तरह का समर्थन मिला था, वह वाकई हैरान कर देने वाला था। मेरा यकीन कीजिए। मैं अपने घरेलू मैचों में इसी तरह के समर्थन की चाह रखता हूं। मेरी समझ में यह नहीं आता कि इतना जबरदस्त समर्थन होते हुए केरल की टीम अब तक आईएसएल खिताब क्यों नहीं जीत सकी है।’’
केरल की टीम इस सीजन में गोल नहीं कर पाई है और इस सीजन में यही उसकी बुरी दशा का कारण है। यह टीम अब तक सिर्फ 15 गोल कर पाई है। स्लाविसा स्टोजानोविक ने इस टीम के लिए सबसे अधिक चार गोल किए हैं। इससे पता चलता है कि बाकी के गोल स्कोरर्स की नाकामी ही इस टीम पर भारी पड़ी है।
इसे लेकर विंगाडा ने कहा, ‘‘अगला मैच हमेशा काफी अहम और कापई चुनौतीपूर्ण होता है। तीन मैचों के बाद आप कुछ हद तक चीजों को संतुलित होते हुए देख रहे होते हैं। अब हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी टीम आगे जाए। हमने अभ्यास में काफी वक्त बिताया है और खिलाड़ी मेरी शैली के बारे में काफी कुछ जान चुके हैं।’’
चेन्नई की टीम केरल को उसी के घर में हराकर खुद को अंक तालिका में थोड़ा ऊपर लाने का प्रयास करेगी। अभी यह टीम 10 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है। उसका खिताब की रक्षा का अभियान कबका खत्म हो चुका है और अब उसके सामने सम्मान बचाने की चुनौती है।
चेन्नई के लिए अच्छी खबर यह है कि तीन मैचों के निलम्बन के बाद कप्तान मेलसन अल्वेस अब टीम में वापसी कर रहे हैं।
ग्रेगोरी ने अपनी टीम को लेकर कहा, ‘‘हर को प्रेरित है। हमें अपने अगले तीन मैचों से नौ अंक लेने हैं और एक ऐसे स्थान पर रहते हुए सीजन का समापन करना है, जहां से हमे कुछ खुशी मिल सके।’’
इस सीजन में चेन्नई को 11 मैचों में हार मिली है। हाल ही में चेन्नई की टीम ने बेंगलुरू को उसके घर में 2-1 से हराया था और इससे उसके खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है। अब ये खिलाड़ी केरल को हराकर अपनी टीम को तीन अंक दिलाने का प्रयास करेंगे।
हालीचरण नारजारे और सीके विनीत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ पहली बार खेलेंगे। शीतकालीन ब्रेक के दौरान इन दोनों को केरल ने लोन पर चेन्नई भेज दिया था। चेन्नई के स्टार जेजे पर भी सबकी नजरें होंगी क्योंकि उन्होंने बेंगलुरू के खिलाफ गोल किया था और अब वह खराब दौर से उबरते हुए दिख रहे हैं।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026

Jharkhand Sports News: झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सेंट्रल ज़ोन CP फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.