South Eastern Railways:रांची से हजारीबाग टाउन होकर चलेगी भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन,जानिए कहां होगा ठहराव और समय

183
AD POST

रेलखबर। सावन के महिनों बाबा बैधनाथधाम में ट्रेनों में हो रहे कावरियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे रांची -भागलपुर और भागलपुर- रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रांची- भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन रांची-मुरी-बरकाकाना-हजारीबागाटाउन-कोडरमा-गया-क्यूल-सूल्तानगंज के रास्ते भागलपुर जाएगी। जबकि भागलपुर- रांची श्रावणी मेला स्पेशल बाराहाट-बांका-< देवघर-जसीडीह-मधुपूर-जसीडीह-मधुपूर-घनबाद-गोमोह-कोडरमा-हजारीबाग टाउन- बरकाकाना-मुरी के रास्ते रांची आएगी।

South Eastern Railways: टाटा – जयनगर एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, जानिए समय

 रांची से यह होगा समय

राॅंची से भागलपुर के लिए ट्रेन नम्बर 08645 राॅंची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को रात्रि 09:35 बजे राॅंची जं से प्रस्थान कर, रात्रि 10:45 बजे मुरी जं, रात्रि 12:10 बजे बरकाकाना, रात्रि 01:15 बजे हजारीबाग टाउन, रात्रि 02:30 बजे कोडरमा जं, सुबह 04:10 बजे गया जं, सुबह 05:50 बजे तिलैया जं, सुबह 06:10 बजे नवादा, सुबह 06:40 बजे शेखपुरा जं, सुबह 08:35 बजे किऊल जं, सुबह 09:20 बजे जमालपुर जं, सुबह 09:47 बजे सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचते हुए सुबह 10:50 बजे भागलपुर जंक्शन पहुंचेगी।

South Eastern Railways:रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब केसरिया रंग में,देखें VIDEO
गया जंक्शन में 10 मिनट होगा ठहराव

गया जंक्शन में 10 मिनट,, मुरी, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, सुल्तानगंज में 2 मिनट और बाकी स्टेशनों पर इस ट्रेन का 5 मिनट का ठहराव होगा।

AD POST

SOUTH EASTERN RAILWAYS: आदित्यपुर- खड़गपुर रेलखंड में तीसरी लाइन का 121 KM तक का कार्य पूरा, रेल मंत्रालय ने दी जानकारी

भागलपुर-रांची एक्सप्रेस का यह होगा समय

भागलपुर से राॅंची के लिए ट्रेन संख्या 08610 भागलपुर-राॅंची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को दोपहर 12:20 बजे भागलपुर जं से प्रस्थान कर, दोपहर 01:20 बजे बाराहाट जं, दोपहर 01:55 बजे बांका, दोपहर 03:10 बजे देवघर जं, दोपहर 03:30 बजे जसीडीह जं, शाम 04:25 बजे मधुपुर जं, शाम 06:30 बजे धनबाद जं, शाम 07:05 बजे गोमोह जं, शाम 07:22 बजे पारसनाथ, शाम 07:47 बजे हजारीबाग रोड, रात्रि 08:30 बजे कोडरमा जं, रात्रि 10:05 बजे हजारीबाग टाउन, रात्रि 11:40 बरकाकाना, रात्रि 01:00 बजे मुरी जं पहुंचते हुए सुबह 03:00 बजे राॅंची जंक्शन पहुंचेगी ‌।

South Eastern Railways:टाटा -पटना चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस,ऐ हो सकता है मार्ग

सबसे अधिक जसीडीह में होगा ठहराव

जसीडीह जंक्शन में 30 मिनट,, कोडरमा जंक्शन में 20 मिनट,, बाराहाट जं, गोमोह जं, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, हजारीबाग टाउन, मुरी जं में 2 मिनट और बाकी स्टेशनों पर इस ट्रेन का 5 मिनट का ठहराव होगा।

इस ट्रेन में 6 सेकंड क्लास जनरल, 12 स्लीपर, 1 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी और 2 दिव्यांग सह गार्ड कोच होगा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More