Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » South East Central Railway:टाटा-इतवारी एक्सप्रेस के AC कोच में 1.56 लाख की चोरी, RPF डोंगरगढ़ ने शातिर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
Breaking News

South East Central Railway:टाटा-इतवारी एक्सप्रेस के AC कोच में 1.56 लाख की चोरी, RPF डोंगरगढ़ ने शातिर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल (RPF डोंगरगढ़) ने ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' के तहत टाटा-इतवारी एक्सप्रेस के AC कोच से 1.56 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश किया। चोरी के पूरे सामान के साथ रायपुर का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।
BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नागपुर / डोंगरगढ़: ट्रेनों में यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। RPF डोंगरगढ़ की विशेष टीम ने गाड़ी संख्या 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस के वातानुकूलित (AC) कोच में हुई 1.56 लाख रुपये की चोरी का त्वरित पर्दाफाश करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर को मिलेगी वंदे भारत डिपो की सौगात! सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेल मंत्री से की बड़ी मांग

क्या था पूरा मामला?
दिनांक 30 जून 2026 को रेल मदद (RailMadad) ऐप और जीआरपी (GRP) इतवारी में दर्ज एफआईआर के माध्यम से सूचना मिली थी कि टाटा-इतवारी एक्सप्रेस के AC कोच B-2 में सफर कर रहे एक यात्री का लैपटॉप बैग चोरी हो गया है। बैग में ASUS कंपनी का लैपटॉप, रेडमी मोबाइल फोन, Rado ब्रांड की कीमती घड़ी, माउस, चार्जर और हार्ड डिस्क सहित कुल 1,56,000 रुपये का कीमती सामान रखा हुआ था।

सीसीटीवी और खुफिया तंत्र से दबोचा गया आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री चेतन दिलीपराव जिचकार के सख्त निर्देश पर RPF पोस्ट डोंगरगढ़ के निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों (डोजियर विश्लेषण) के आधार पर संदिग्ध की पहचान की।

पुख्ता खुफिया सूचना मिलने के बाद, RPF डोंगरगढ़, सीआईबी (CIB) भिलाई और अन्य स्टाफ की संयुक्त टीम ने रायपुर के महोबा बाजार (आमानाका क्षेत्र) में दबिश दी।

यहाँ से 22 वर्षीय आरोपी विक्की सहानी (पिता- कैलाश साहनी) को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान (लैपटॉप, घड़ी, मोबाइल आदि) बरामद कर लिया गया।

READ MORE :Indian Railways IRCTC :बिहार और झारखंड के यात्रियों को रेलवे की बड़ी राहत, 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, देखें लिस्ट

पहले भी जेल की हवा खा चुका है हिस्ट्रीशीटर विक्की साहनी
आईसीजेएस (ICJS) पोर्टल पर आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पुलिस भी चौंक गई। जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी विक्की साहनी एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मामले और रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत एक केस दर्ज है। वह पूर्व में रायपुर और बिलासपुर की केंद्रीय जेल में भी सजा काट चुका है।

BNS की धारा 305(सी) के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी और बरामद संपत्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना डोंगरगढ़ को सौंप दिया गया है। जीआरपी ने 1 जुलाई 2026 को नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(C) के तहत अपराध क्रमांक 18/2026 दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
इस सफल कार्रवाई के बाद SECR नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर के दौरान अपने कीमती सामान के प्रति सतर्क रहें। स्टेशन या ट्रेन में कोई भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस सामान या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, ट्रेन एस्कॉर्ट स्टाफ या नजदीकी RPF पोस्ट को सूचित करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में सेरेब्रल मलेरिया का खौफनाक कहर, 150 संक्रमित और 4 बच्चों की मौत; प्रशासन हाई अलर्ट पर

July 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर को मिलेगी वंदे भारत डिपो की सौगात! सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेल मंत्री से की बड़ी मांग

July 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा पर 2 लाख का इनाम घोषित

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.