Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » South East Central Railway :हावड़ा–मुंबई रेल खंड को मिली चौथी लाइन की सौगात, किरोड़ीमल नगर स्टेशन जुड़ा नई कनेक्टिविटी से
Breaking News

South East Central Railway :हावड़ा–मुंबई रेल खंड को मिली चौथी लाइन की सौगात, किरोड़ीमल नगर स्टेशन जुड़ा नई कनेक्टिविटी से

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये बिना यात्री गाड़ियों को प्रभावित किए सम्पन्न हुये ये सभी कार्य
BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बिलासपुर :

यात्रियों को संरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हावड़ा–मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इस क्रम में किरोड़ीमल नगर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग एवं चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया है।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर झारखंड चेतना मंच का हस्ताक्षर अभियान

यह कार्य दक्षिण पूर्व रेलवे के झारसुगुड़ा स्टेशन में किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग के शैडो कार्य के रूप में पूरा किया गया, जिससे अतिरिक्त गाड़ियों को प्रभावित किए बिना ही यह संभव हो सका। इस कार्य के शैडो में विभिन्न स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण संरक्षा संबंधी कार्य भी संपन्न किए गए। इन कार्यों के लिए यदि आगे ब्लॉक लिया जाता तो रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता, किंतु इन्हें इसी ब्लॉक अवधि में संपन्न कर यात्रियों को असुविधा से बचाया गया। यह सब कार्य रेल प्रशासन द्वारा विस्तृत योजना एवं समुचित प्रबंधन के अंतर्गत किया गया है।

इस कार्य में 350 से अधिक श्रमिक, 30 इंजीनियर, 18 स्टेशन मास्टर और 04 मुख्य यातायात निरीक्षक भारी बारिश एवं उमस भरे मौसम में भी दिन–रात जुटे रहे।

इसके अलावा इस कार्य के दौरान संरक्षा से संबन्धित अनेक ऐसे कार्य भी पूरे किए गए जिन्हें सामान्यतः ब्लॉक लेकर और गाड़ियों को रद्द करके ही पूरा किया जा सकता है। इस दौरान यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया और सभी कार्य बिना किसी अतिरिक्त गाड़ी को प्रभावित किए सम्पन्न किए गए। यह कार्य रेलवे के बेहतर योजना और प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

READ MORE :Indian Railways IRCTC :बिहार से चलेगी बेंगलुरु और पुरी के लिए स्पेशल ट्रेनें

इस कार्य के दौरान इस रेलखंड के अन्य स्टेशनों में संपादित किए गए संरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य इस प्रकार है:

1. 10 टर्नआउट हटाकर 10 नए टर्नआउट डाले गए।

2. लगभग 2500 मीटर रेल नवीनीकरण का कार्य किया गया।

3. साधारण स्विचों का नवीनीकरण करते हुए 14 TWS स्विच लगाए गए।

4. फोर्स्ड ले-आउट में सुधार किया गया।

5. सामान्य क्रॉसिंग को बदलकर वेल्डेबल क्रॉसिंग स्थापित की गई।

6. 05 गैपलेस क्रॉसिंग में सुधार किया गया।

7. सामान्य SEJ के स्थान पर 05 नए थिक वेब SEJ लगाए गए।

8. रेल लाइन पर 148 AT वेल्ड्स किए गए।

9. 51 ग्लू जॉइंट्स का नवीनीकरण किया गया।

10. 100 स्टील चैनल स्लीपर हटाकर H-BEAM स्लीपर लगाए गए।

11. 03 टर्नआउट्स का टैम्पिंग कार्य किया गया।

इन सभी कार्यों से यार्ड की क्षमता, ट्रैक की मजबूती एवं स्थायित्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। भविष्य में परिचालन और अधिक निर्बाध, संरक्षित एवं समयबद्ध होगा । यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ–साथ माल परिवहन की गति में भी वृद्धि होगी। इससे क्षेत्रीय व्यापार, उद्योग और परिवहन को नए अवसर मिलेंगे और सामाजिक–आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur news:अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

July 7, 2026

Jamshedpur News:चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: बार मैनेजर समेत 4 और गिरफ्तार

July 7, 2026

Seraikela Kharsawan News :हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, दो ड्राइवरों की दर्दनाक मौत!

July 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.