Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » South East Central Railway :नागपुर रेल मंडल में RPF की बड़ी स्ट्राइक, ‘डॉग सिकंदर’ की मदद से AC कोच से पकड़ाया गांजा, 34 लाख के माल के साथ 4 तस्कर अरेस्ट
Breaking News

South East Central Railway :नागपुर रेल मंडल में RPF की बड़ी स्ट्राइक, ‘डॉग सिकंदर’ की मदद से AC कोच से पकड़ाया गांजा, 34 लाख के माल के साथ 4 तस्कर अरेस्ट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में RPF ने 'ऑपरेशन नार्कोस' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। भुवनेश्वर-LTT और पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 68 किलो (34 लाख रुपये) गांजा जब्त कर 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
BJNN DeskBy BJNN DeskMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नागपुर : ट्रेनों के माध्यम से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने एक बड़ा प्रहार किया है। “ऑपरेशन नार्कोस” (Operation Narcos) के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में RPF की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 34 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा (Marijuana) बरामद किया है। इस बड़ी कार्रवाई में 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।

READ MORE :SAMASTIPUR NEWS: रेलवे का बड़ा ब्लॉक, समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर 18 ट्रेनें रद्द, 23 का रूट बदला; देखें सभी ट्रेनों की पूरी लिस्ट

मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर ‘ऑपरेशन नार्कोस’ तेज

मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर दीप चंद्र आर्य के कड़े निर्देशन और मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राज्य पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ट्रेनों में प्रतिबंधित मादक पदार्थ, शराब और तंबाकू के अवैध परिवहन पर RPF की पैनी नजर है। इसी सतर्कता का परिणाम है कि दो दिनों के भीतर तस्करों के दो बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।

पहली कार्रवाई: भुवनेश्वर-LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में 8 लाख का माल

पहली कार्रवाई 8 मई 2026 को हुई, जब RPF नागपुर मंडल की विशेष टीम सालेकसा से गोंदिया के बीच गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (Bhubaneswar-LTT Express) के जनरल कोच में चेकिंग कर रही थी। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के पास से दो ट्रॉली बैग में 16.374 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 8,18,700 रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रॉकी कुमार (निवासी- गया, बिहार) और सनातन भोई (निवासी- झारसुगुड़ा, उड़ीसा) के रूप में हुई है। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जीआरपी (GRP) गोंदिया के हवाले कर दिया गया।

READ MORE :Railway News: पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव, अब जल्दी पहुंचेंगे दिल्ली

दूसरी कार्रवाई: डॉग ‘सिकंदर’ ने AC कोच में सूंघ कर निकाला 26 लाख का गांजा

दूसरी बड़ी सफलता 9 मई 2026 को मिली। गोंदिया प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में मंडल टास्क टीम गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (Puri-Ahmedabad Express) में जांच कर रही थी। कन्हान से नागपुर के बीच AC कोच A-1 (बर्थ 40) पर यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों के बैग पर शक हुआ। नागपुर स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के विशेष एनडीपीएस डॉग “सिकंदर” (NDPS Dog Sikandar) की मदद ली गई। सिकंदर ने बैग सूंघते ही उसमें गांजा होने की सटीक पुष्टि कर दी।

बैग खोलने पर उसमें से 52.04 किलोग्राम गांजा निकला, जिसकी कीमत 26,02,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्कर श्रीहर्ष मोहंती (निवासी- सूरत, गुजरात) और सिपुन गौड़ा (निवासी- गंजम, उड़ीसा) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2 आईफोन और 1 वन प्लस मोबाइल भी जब्त किया गया। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी इतवारी को सौंप दिया गया है।

RPF की यात्रियों से विशेष अपील

रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के दौरान सतर्क रहें। यदि उन्हें ट्रेन, स्टेशन या स्टेशन परिसर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस सामान दिखाई दे, तो तुरंत रेलवे स्टाफ, टीटीई या रेलवे हेल्पलाइन नंबर ‘139’ पर सूचना दें, ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का शानदार उद्घाटन, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा- ‘वोकल फॉर लोकल’ को मिलेगी नई उड़ान

May 11, 2026

Indian Railways News :पूर्वांचल को रेलवे की बड़ी सौगात! दोहरीघाट-औड़िहार पैसेंजर ट्रेन शुरू, जल्द मिलेगी दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन

May 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का भव्य आयोजन, डॉ. वीके सारस्वत ने ‘विकसित भारत 2047’ का दिया विजन

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.