
जमशेदपुर।


बीते 15दिसबंर को बर्मामाईस थाना क्षेत्र स्थित स्टार टॉकिज के पास सोनू मिश्रा हत्या के मामले में दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी जिले के एस एस पी अनुप बिरथरे ने दी। उन्होने कहा कि 15 दिसबंर को बर्मामाईस थाना क्षेत्र स्थित स्टार टॉकिज के पास अज्ञात अपराधियो के द्रारा सोनु मिश्रा नामक अपराधी की गोली मार दी थी। इस गोलीबारी में उसकी पिता भी घायल हो गए थे। उसके पिता ने उसे उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल ले गए । जहां डॉक्टरो ने सोनू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद सोनू के पिता बैजनाथ मिश्रा ने इस मामले में संजय साव.रंजीत साव और अजीत साव और दो अन्य़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसी मामले में सिटी एस पी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते इस मामले में दो अप्राथमिक अभियुक्त सरायकेला के आदित्यपुर के आर आईटी थाना क्षेत्र के रहने वाले लोकेश कुमार उर्फ काठमाण्डु और बागबेड़ा के रामनगर के रहने वाले दीपक तिवारी को गिरफ्तार किया है। उऩ्होने ने बताया कि इस मामले में एक और अभियुक्त रंजीत झा ने कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया है।जबकि सजीत और अजीत अभी भी फऱार है। उसके गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी की जा रही है। उन्होने कहा कि यह हत्या वापसी रंजिश के साथ साथ वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है।

