
जमशेदपुर।

सोनारी पुलिस ने अपराधिक गिरोह को पकडने में सफलता पाई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बनाते योजना बनाते पांच लोगो को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा 315 का गोली, एक मिसफायर हुआ 315 का गोली और एक लोहे का चाकू बरामद किया गया है।
इस सबंध मे सोनारी थाना प्रभारी रेणू गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि सोनारी के फागू बाबा मंदिर परिसर के पास कुछ अपराधी अपराध की योजना से जमे हुए है। उसी सुचना पर पुलिस पहुंची । पुलिस को देख पांच अपराधी भागने लगे। पुलिस ने पांच अपराधी पकड़ने में सफल रही। जिनमे सोनारी निर्मल नगर के अजय गौड़,सोनारी दुमूहानी के विजय लोहार,कागलनगर रोज सात के आशीस सिंह सरदार,और एम जी एम थाना क्षेत्र के जितेन्द्र सिह और सुरेन्द्र लाल शामिल है।हालाकि एक अपराधी वहा से अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।
उनके पास पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा 315 का गोली, एक मिसफायर हुआ 315 का गोली और एक लोहे का चाकू बरामद किया गया है।सभी को जेल भेज दिया गया है। और फरार हुए अपराधी की तलाश में छापामारी जारी है।

