
रांची: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रमुख फूड ब्रांड स्मिथ एंड जोन्स ने अभिनेत्री रसिका दुग्गल के साथ नया विज्ञापन कैंपेन लॉन्च किया है। इस पहल के जरिए उपभोक्ताओं को जिंजर-गार्लिक पेस्ट की गुणवत्ता पहचानने और खरीदारी के समय बेहतर विकल्प चुनने के लिए जागरूक किया जाएगा।
‘द वूम्ब’ द्वारा तैयार इस कैंपेन में एक आसान विजुअल टेस्ट के माध्यम से गाढ़े पेस्ट और पानी जैसे पतले पेस्ट के बीच अंतर दिखाया गया है। ब्रांड का कहना है कि बाजार में उपलब्ध कई विकल्पों के बीच उपभोक्ताओं के लिए बेहतर पेस्ट चुनना आसान नहीं होता। ऐसे में यह फिल्म सरल और दिलचस्प तरीके से गुणवत्ता की पहचान समझाने का प्रयास करती है। अभियान का संदेश है, ‘हो गया न पेस्ट का पेस्ट और पानी का पानी।’
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की प्रेसिडेंट (पैकेज्ड फूड्स, कैपिटल फूड्स एंड सोलफुल) दीपिका भान ने कहा कि कंपनी का प्रयास खाना पकाने को आसान और मजेदार बनाना है। नई पहल इसी सोच के तहत उपभोक्ताओं को बेहतर कुकिंग अनुभव देने पर केंद्रित है।
द वूम्ब के सीओओ हेवल पटेल ने कहा कि ‘टेस्ट गजब’ के ब्रांड वादे के अनुरूप तैयार यह फिल्म अच्छे जिंजर-गार्लिक पेस्ट की पहचान बताती है। सही पेस्ट स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए बेहतर आधार बनाता है।
यह कैंपेन टेलीविजन, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। विज्ञापन फिल्म इस लिंक पर देखी जा सकती है:
