
ब्रजेश भारती


सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ।
पंडालो में सीसीटीबी से होगी निगरानी,चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनो मनेगा पर्व
अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व मे बख्तियारपुर थाना में एक बैठक की गई.दोनों महत्वपूर्ण त्यौहार को लेकर अधिकारियो ने प्रशासन को चौकस रहने का निर्देश दिया है.लगभग एक घँटे तक चले इस बैठक मे कई मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई.जिसमे सुरक्षा से लेकर बेवजह फ़ैलाने जाने वाले अफवाहों पर नजर रखने को कहा गया.जिलाधिकारी ने सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत बनमा इटहरी सहित सलखुआ आदि क्षेत्रो मे विशेष सर्तकता का निर्देश दिया.साथ ही मेले मे आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व असमाजिक तत्वों से बचाव के लिए बड़ी संख्या मे दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात करने का निर्देष दिया.जिलाधिकारी व एसपी ने बैठक मे सादे वर्दी मे भी महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया.इसके साथ ही पूजा स्थलो के निकट दवा सहित एम्बुलेंस व चिकित्सको की तैनाती का भी निर्देश दिया गया है.वही अग्निशामक विभाग को किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए पूरी व्यवस्था के साथ तैयार रहने का आदेश दिया गया है.इसके अलावे मुहर्रम के जुलूस, तजिया मिलान आदि के निर्धारित राह पर प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है.बैठक मे यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पूजा पंडालो मे सीसीटीवी कैमरा होना आवश्यक है जिससे असमाजिक तत्वों पर नजर रखा जा सके एवं रात्रि दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र पर पूरी तरह प्रतिबन्ध रहेगा.इस मौके पर एसडीपीओ अजय नारायण यादव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चन्दा कुमारी, अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र पण्डित, थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे

