
जमशेेेदपुुर।


भारतीय जन मोर्चा सीतारामडेरा मंडल के संयोजक मनोज सिंह उज्जैन एव सतीश गुप्ता के द्वारा माननीय विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर 250 जरूरतमंद परिवार के बीच सुखा राशन का वितरण किया गया । इसमें मुख्य रूप से पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय जी उपस्थित थे । उन्होंने खुद अपने हाथों से राशन का वितरण किया साथ ही सभी परिवारों से उनके स्थिति के बारे पूछा भी । श्री राय ने जरूरतमंद परिवार को सम्बोधित करते हुए कहा कि करोना विश्वव्यापी महामारी है इसमें विश्व की बड़े देश भी परेशान हैं । यह कुछ दिनों का संकट है जिसमें हर वर्ग के लोग परेशान हैं कोई भी घबराएं नहीं । भाजमो कार्यकर्ता हर क्षेत्र में है जो आपकी समस्या का समाधान के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं ।
मौके पर किशोर, गोल्डन, राजेश सिंह, पप्पू सिंह, राजेश मुखी, विजय सिंह एवं भारतीय जन मोर्चा के सीतारामडेरा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

