
जमशेदपुर,
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के प्रयास से शनिवार की संध्या 44 व्यक्तियों को बस से बिहार भेजा गया। ये सभी मार्च महीने में बिहार के गया तथा औरंगाबाद से जेम्को बस्ती में अपने रिश्तेदार के यहाँ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। लॉकडाउन के कारण ये जमशेदपुर में ही फँसे हुए थे। विधायक सरयू राय ने बिहार जाने के लिए बस की व्यवस्था करायी तथा प्रशासन से बात कर इस बस का पास बनाया गया। भारतीय जन मोर्चा के जिला संयोजक राम नारायण शर्मा तथा पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा के नेतृत्व में सबों को रास्ते के लिए भोजन पैकेट देकर विदा किया गया। घर वापस जाने को लेकर सभी काफी उत्साहित थे। उन्होंने बताया कि विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनलोगों को जेम्को सामुदायिक भवन में उनके ठहरने की व्यवस्था की थी। उनके लिए प्रतिदिन दोनों वक्त के लिए भोजन पैकेट पहुँचाया जाता था तथा कुछ सूखा राशन भी दिया गया था।उन्हें विदा करने के लिए भारतीय जन मोर्चा के लक्ष्मी नगर मंडल के संयोजक श्री विनोद राय, अमित शर्मा, नवीन कुमार, मनोज पांडे, राजू राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



