जमशेदपुर बृहस्पतिवार को झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने टीएमएच का बिल माफ करवाकर उलीडीह, समता नगर निवासी धनंजय यादव के शव को घर भिजवाया। ज्ञात हो कि स्व. धन्नजय यादव का इलाज के दौरान टीएमएच में मृत्यु हो गयी थी। इनके परिजनों ने इलाज शुल्क के 74,084 रुपया में से 19000 रुपये का भुगतान कर दिया था परंतु आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बकाया इलाज शुल्क 55084 रुपया भुगतान करने में असमर्थ थे। भाजपा नेता विकास सिंह तथा उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी मंत्री सरयू राय को दी। श्री राय ने अस्पताल प्रबंधन से बात कर उक्त इलाज शुल्क को माफ करवाकर शव को अस्पताल से मुक्त करवाया।
माननीय मंत्री सरयू राय के इस सहयोग के लिए मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान समेत महामंत्री पवन राय, समता नगर निवासी ललन तिवारी, महेंद्र शर्मा, शिव प्रकाश श्रीवास्तव, विजय ठाकुर, सुरेंद्र यादव, जीवछ झा आदि ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है




