
गम्हरिया


—–
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिला सेवा विभाग की ओर से गम्हरिया स्थित अम्बे रेजीडेंसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एसिया अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल, आरएसएस के क्रीड़ा भारती के प्रांत संयोजक प्रकाश मेहता, प्रांतीय विभाग कार्यवाह किशोर प्रसाद व प्रांतीय संपर्क प्रमुख रंजीत प्रसाद द्वारा संयुक्त रुप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस शिविर में कुल 62 यूनिट रक्त संग्रह किया। शिविर के सफल आयोजन में जिला कार्यवाह प्रणव सिंहदेव, शारीरिक प्रमुख रामजस तिवारी, संपर्क प्रमुख नवेन्दू पांउेय, नगर कार्यवाह रामवचन प्रसाद, शारीरिक प्रमुख शुभम मिश्रा, सेवा प्रमुख शशि प्रकाश तिवारी, संपर्क प्रमुख संदीप दास, बौधिक प्रमुख रोहित तिवारी, केवी शास्त्री, मिथिलेश सिंह, संतोष कुमार, मनोज सिंह, अजीत कुमार सिंह, अशोक सिंह, रमेश कुमार समेत सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

