गम्हरिया
—–
विगत कई माह से अपने खाता की जमा राशि लेने दौड़ रहे खाताधारियों द्वारा सोमवार को गम्हरिया लैम्पस में ताला जड़ दिया गया। इस दौरान लैम्पस पहुँचे खाताधारियों ने बताया कि उन्होंने यहाँ खाता खोलकर अपनी राशि जमा किया। किन्तु उन्हें अपना जाम राशि नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि लैम्पस के कर्मचारियों द्वारा विगत एक माह से टाल-मटोल किया जा रहा है। कभी बीसीओ के अनुपस्थित रहने का तो कभी कुछ और बहाना बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब लैम्पस में ताला लगाकर सभी अधिकारी व कर्मचारी फरार हें। बार-बार लैम्पस का चक्कर लगाने के बाद विगत दिनों इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की गई किन्तु उनकी ओर से भी किसी प्रकार की पहल नहीं की गई। अंततः सोमवार को खाताधारियों द्वारा लैम्पस के मुख्य द्वार पर रीता मंडल के नेतृत्व में अपना ताला लगा दिया गया। इस मौके पर निमाई कुम्भकार, विजय बोयपाई, जगबंधु मंडल, घनों मंडल, रवि दास, किरण देवी, लक्ष्मी गोराई, प्रतिमा सिंह, लक्ष्मी पूर्ति समेत काफी संख्सा में शामिल थे।




