Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: नारायणी धाम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: नारायणी धाम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

24 नवंबर तक चलेगा तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव, निशान यात्रा और मंगल पाठ होंगे मुख्य आकर्षण

जमशेदपुर। सोनारी के सीएच एरिया स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में स्थापित नारायणी धाम मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव रविवार को भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ। नारायणी सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के पहले दिन संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

रविवार शाम चार बजे नरसिंहबाण दरबार, बर्नपुर के संतोष भाईजी के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। रांची से आए सुरेश बजाज एंड टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। यजमान पल्लवी और राहुल चौधरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलाकारों ने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नईया डार दई’ भजन की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन के बाद हनुमान जी की आरती की गई। भगवान को भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया।

हनुमान भक्ति से मिलती है शक्ति और सद्बुद्धि : संतोष भाईजी

इस अवसर पर संतोष भाईजी ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज के चरित्र का गुणगान करने से मनुष्य को जीवन में शक्ति, साहस और सद्बुद्धि प्राप्त होती है। हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के सागर हैं। थोड़ी-सी भक्ति और श्रद्धा से भी वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का जीवन त्याग, समर्पण, विनम्रता और प्रभु भक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्शों का स्मरण और अनुसरण हर व्यक्ति को प्रेरणा देता है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:परसुडीह का श्याम महोत्सव स्थगित

23 नवंबर को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

धार्मिक महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार, 23 नवंबर को सुबह आठ बजे राजस्थान के सूरजगढ़ निवासी हजारीमल इंदौरिया के सानिध्य में सोनारी राम मंदिर से नारायणी धाम तक भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, रात आठ बजे सोनभद्र (गुप्तकाशी) से आए भजन गायक संजीव शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन मंगलवार, 24 नवंबर को दोपहर तीन बजे कोलकाता की पाठ वाचिका मीतू अग्रवाल श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ करेंगी। देव दीपावली के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य दीप प्रज्वलन भी किया जाएगा। महोत्सव के तीनों दिन अखंड ज्योत प्रज्वलन और सवामणी सेवा विशेष आकर्षण रहेंगे।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने निभाई रस्में

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार चंदूका, महासचिव राजकुमार संघी, ट्रस्टी सदस्य कैलाश सरायवाला, अनिल नरेड़ी, ललित सरायवाला, राम रतन कांवटिया, अमित अग्रवाल, संदीप मित्तल, चेतन अग्रवाल, अक्षय खेमका और पवन पोद्दार सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:परसुडीह का श्याम महोत्सव स्थगित

November 22, 2026

Jamshedpur News: एग्रिको में पतंजलि महिला महासम्मेलन, स्वामी रामदेव पहुंचे

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में RTRAM 2026 बूटकैंप संपन्न, 28 प्रतिभागियों को मिला प्रमाणपत्र

November 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.