गम्हरिया
—–
गोपाल-कृष्ण विकास मंच की एक बैठक गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर प्रांगण में हुई जिसकी अध्यक्षता एसबी सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, कुप्रथाओं, अशिक्षा व अंधविश्वास को दूर कर यादव समाज को विकास की ओर अग्रसर करना ही मंच का प्रमुख उद्येश्य है। उन्होंने समाज के नवयुवकों व महिलाओं को इसके लिए आगे आने की अपील किया। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य अजीत कुमार ने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में समाज के अन्य लोगों को मंच से जोड़ने, कमेटी का विस्तार करने, होली मिलन समारोह समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को कई अन्य सदस्यों ने संबोधित किया। इस मौके पर डाॅ0 परमेश्वर राय, सिद्धेश्वर सिंह, हरदेव सिंह यादव, तारकेश्वर यादव, जय प्रकाश सिंह, रवि कुमार, श्याम सुन्दर यादव, राम बहादूर राय समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
