
सरायकेला-खरसावां वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार सजग एवं प्रयासरत हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से निपटने हेतु कई जनप्रतिनिधि/संस्था/सिविल सोसायटी के सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन को सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश साहू ने जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां को जिला आपदा प्रबंधन कोष मे 51, 000 रुपये की राशि भेंट की। उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने कोरोना महामारी से जंग में जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए समाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश साहू को साधुवाद दिया।


उपायुक्त ने की अपील- कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु सभी गणमान्य जिले वासियो को जिला प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील किया। उपयुक्त ने कहा अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले, साफ सफाई के साथ-साथ फेस मास्क एवं शारीरिक दुरी का अनुपालन अवश्य करें। उपायुक्त ने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोविड का टीका लेना आवश्यक है। 45 वर्ष या 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में आकर कोविड का टीका अवश्य ले ले। उपायुक्त ने कहा कोविड का टीका लेने से कोरोना संक्रमण के गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
उपायुक्त ने सभी जिले वासियो से अपील करते हुए कहा की अपने घर या अपने आस पास के 45 या उससे अधिक उम्र के सभी लोगो को कोविड का टीका लेने हेतु प्रेरित करें।

