नवनिर्मित दूर्गा हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 29 को, कई धार्मिक कार्यक्रमों होंगे
गम्हरिया
—–
गम्हरिया के मोतीनगर में नव निर्मित श्री श्री दुर्गा हनुमान मन्दिर में आगामी शुक्रवार, 29 जनवरी को माँ दूर्गा तथा हनुमानजी की भव्य प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा दी जाएगी। इसको लेकर नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस बावत एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर मंदिर समिति के प्रमुख संतोष सिंह ने बताया कि इस दौरान सर्वप्रथम आगामी रविवार, 24 जनवरी को प्रातः आठ बजे घोड़ा व रथ के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 1100 महिला व 500 पुरुष शामिल होंगे। इस दौरान शहरबेड़ा स्थित दोमुहानी स ेजल लेकर मंदिर परिसर में रखकर उसकी पूजा-अर्चना की जाएगी। तत्पश्चात् 25 जनवरी को शतचंडी पाठ, 26 को प्रधान होम व कर्मकुटी, 27 को अन्नाधिवास, 28 को मधुपर्कदि, 29 को अखंड रामचरितमानस पाठ, 30 को अखंड कीर्तन, एक फरवरी को महाप्रसाद महाभंडारा तथा दो फरवरी को संध्या छह बजे से भजन संध्या एवं देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर अयोध्या के महंथ सत्यनारायण दास उर्फ जोगी राज पहाड़़़ी बाबा, स्वामी राघो प्रपन्नाचार्य समेत कई संत महात्माओं को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, मिथिलेश तिवारी, काशीनाथ गिरी, समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित थें
