
गम्हरिया
—–
क्षेत्र का प्रसिद्ध घोड़ाबाबा पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन शनिवार, 16 जनवरी को किया जाएगा। कुम्भकार समिति की ओर से आयोजित इस प्रसिद्ध पूजनोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस पूजोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण को रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसको सफल बनाने के लिए सौ से अधिक सदस्यों को वोलेंटियर के रुप में तैनात किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष श्रीवास कुमार पाल ने बताया कि इस पूजनोत्सव में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन के मद्येनजर समिति की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए जा रहे हैं। पूजनोत्सव के दौरान प्रातः आठ बजे से गीता पाठ एवं नौ बजे से बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।



