


ब्रजेश भारती
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ।
विभिन्न घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल थे तैनातविभिन्न घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल थे तैनात
सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के तीनों प्रखंकों में लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार के उदयमान सूर्य को अर्द्ध दिये जाने के साथ ही भक्तिमय माहौल में छिटफुट घटनाओं को छोड़ शांतिरूर्ण सम्पन्न हो गई।इस अवसर पर विभिन्न छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती देखी गई। डाग स्काईड दस्ते भी विभिन्न घाटों का निरक्षण करते देखा गया । सिमरी एसडीओ सुमन प्रसाद साह,डीएसपी अजय नारायण यादव,थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत,सीओ धर्मेन्द्र पंडित सहित अन्य पदाधिकारी घाटों का निरक्षण के साथ विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहें।36 घंटों के निर्जला उपवास के बीच सोमवार अहले सुबह ज्योहि उदयमान भगवान भास्कर के दर्शन छठ व्रती को हुई वे उनका पुजन कर अपना उपवास समाप्त किया व सभी लोगों के बीच छठ का प्रसाद वितरीत की।नगर पंचायत के रंगिनियां सरकारी पोखर घाट,मुख्य बाजार के हाई स्कुल पोखर घाट,स्टेट पोखर घाट,डाकबंगला रौज बेली स्कुल पोखर घाट सहित अन्य घाटों को साफ-सफाई कर रौशनी से जगमगया गया था हिन्द स्पोस्ट कल्ब के द्वारा हाई स्कुल पोखर घाट जाने के रास्ते ग्रीन कार्पेट लगाया गया था । शनिवार शाम को अस्तागामी सूर्य को अर्द्ध दिये जाने के बाद सुबह उदयमान भगवान भास्कर को अर्द्ध सर्मिपित की गई । सलखुआ प्रखंड के माठा,सतबेर,हंसारी,कोपरिया,स्लूईस गेट सहित विभिन्न घाटों के साथ-साथ पूर्वी कोशी तटबंध के अंदर के निवासीयों ने अपने अपने गांवों के आसपास से गुजड़ने वाली कोशी नदी के किनारे छठ घाट बना भगवान भास्कर की पुजा की। वही बनमा-ईटहरी प्रखंड के तैलियाहाट,ईटहरी,सरबैला,मुंदीचक,रसलपुर आदि घाटों पर छठ पुजा मनाया गया। वही अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंकों के अलग अलग स्थानों पर पोखर घाट पर डुबने से दो बच्चे की मौत हो गई वही सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चकभारो पंचायत की महिला सरपंच छठव्रती निर्मला देवी की मौत ह्दय गति रूक जाने के कारण व्रत के दौरान हो गई।

