
सरायकेला।
जिला के चौका थाना क्षेत्र के नक्सलग्रस्त हेसकोचा गांव में बीती रात नक्सलियो ने सड़क बनाने वाली कंपनी की गांड़ियो को आग के हवाले कर दिया।बताया जाता है कि नक्सलियो के द्वारा लेवी नही मिलने के कारण इस घटना को अंजाम दिया है । वही जिले के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने इस घटना की पृष्ठी की है।


इस सर्दभ मे चाण्डिल के एस डी पी ओ संदीप भगत ने कहा कि पुलिस को सुचना मिली कि चौका थाना क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित हेसाकोचा गांव में सड़क निर्माण कर रही कंपनी पर महराज प्रमाणिक और उसके सहयोगी के माओवादी दस्ता के द्वारा आगजनी की गई है। इस सुचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची औऱ मामले की सत्यता पाई। उन्होने कहा कि नक्सलियो ने सड़क निर्माण पर लगे एक टेक्ट्रर, एकपानी के टैंकर ,और एक मिक्शर मशीन को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावे वहां से 500 मीटर पर खड़े रोड लोडर के गाड़ी को भी आग हवाले कर दिया।
उन्होने कहा कि घटना की सुचना पर घटनास्थल पर कोल्हान डी आई जी , जिले के एसपी औऱसी आर पी एफ के कमांडेट भी गए है। औरमामले की जांच पड़ताल कर रहे है।
उन्होने कहा कि हेसाकोचा गांव में अति नक्सल प्रभावित ईलाका है. वहा पर जिस संवेदक के द्वारा काम कराया जा रहा है। उसके द्वारा चौका थाना को कोई सुचना नही दी थी। अगर इस प्रकार की सुचना पुलिस के संवेदक के द्वारा दे गई थी। तो पुलिस के सुरक्षा मे उस ईलाका मे काम कराया जाता ।

