गम्हरिया
—–
एवेन ओपेरा मार्शल क्लब, भोलाडीह की ओर से एक दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुखिया घनश्यामह हाँसदा तथा विशिष्ट अतिथि आरकेएफएल के एचआर प्रमुख सत्य प्रकाश द्वारा गेंद में किक मारकर किया गया। इसके आयोजन में क्लब के अध्यक्ष सीतू सोरेन, पूर्व मुखिया सिकन्दर सोरेन, निरंजन कुम्भकार, शंकर महतो, राजू टुडू, भूटेल मुर्मु, डीआर सोरेन, विष्णु सोरेन, सानो हाँसदा समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।




