
गम्हरिया स्वास्थ केंद्र के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र में कोरोना जाँच को लेकर बहुत लापरवाही बरती जा रही है। स्वास्थ कर्मी जाँच किट न होने का बहाना बनाकर जाँच करने से इंकार कर रहे है। जबकि सैकड़ों लोग पॉजिटिव सिम्टम्स होने पर जाँच की गुहार लगा रहे है। एक ऒर राज्य सरकार द्वारा यह बार बार आम लोगों को यह आस्वस्त किया जा रहा है कि जाँच किट की कोई कमी नहीं है जब कि गम्हरिया स्वास्थ केंद्र के कर्मचारियों द्वारा किट नही होने का रोना रोया जा रहा है। कई लोगो द्वारा ये भी शिकायत मिल रहा कि सरकारी किट का दुरुपयोग कर आम लोगों से भारी रकम वसूला जा रहा है। जाँच के उपरांत रिपोर्ट भी नही दिया जा रहा है।
नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब का एक प्रतिनिधि मंडल कल जिले के उपयुक्त से मिलकर गम्हरिया प्रखंड में कोरोना जाँच किट की उपलब्धता एवं उसके रिपोर्ट की जाँच की मांग करेगा।



