
सरायकेला।


आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान में विभिन्न केंद्रों पर नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया। आम लोगो को कोई असुविधा न हो इसके कार्यकर्ता हर स्तर पर लोगो की सेवा में लगे दिखे। बुजुर्गों को टीकाकरण केंद्रों तक ले जाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। गर्मी को देखते हुए कई केंद्रों पर स्वास्थ कर्मचारियों एवं आम लोगों के लिये पानी की भी वयवस्था की गई थी। यह सेवा कार्य कल भी जारी रहेगा।
आज इस सेवा कार्य मे मुख्य रूप से सतीश शर्मा, ललन शुक्ला , अजय मिश्रा, रितेश सिंह, प्रकाश रंजन, अभिलाष मिश्रा , अमित सिंह, सत्यजीत साहू, राकेश त्रिपाठी शामिल थे।

