
सरायकेला।


गम्हरिया स्थित उत्कल महिंद्रा शोरूम में ब्रांड न्यू एसयूवी महिंद्रा ‘थार’ के नये मॉडल का लोकार्पण हुआ। समारोह में पूर्व विधायक सह भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात कुणाल षंडगी और उत्कल ऑटोमोबाइल के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा ‘थार’ की विधिवत लॉन्चिंग हुई।
वहां पर मौजूद अन्य आमंत्रित अतिथिगणों के समक्ष उत्कल ऑटोमोबाइल के मैनेजिंग डायरेक्टर शिबू पारीक द्वारा कार की विशेषताएं बताई गई जिसमें मुख्य रूप से कार के नवंबर में ख़रीदारी हेतु उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। समारोह को संबोधित करने के क्रम में पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रकाश डाला। उन्होंने जिम्मेदार कार चालन और सेफ़्टी नियमों के प्रतिबद्धता से अनुपालन के लिए अपील किया। समारोह में कुणाल षडंगी, उनकी माँ डॉ. बीनी षडंगी, स्मिता पारिख, जलपा पारिख, सुब्बू मोहंती व बड़ी संख्या में कार प्रेमी युवा, पत्रकार और महिंद्रा कम्पनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

