
सरायकेला जिले के कपाली में एक आदिवासी महिला के अपहरण करने का मामला तूल पकड़ रहा है.कपाली थाने में सुमित्रा उरांव के पति राजू उरांव ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें पत्नी 24 जून की दोपहर से घर से गायब है और अब तक नहीं लौटी है.बताया जाता है कि उसकी पत्नी आंगनबाड़ी केंद्र में काम करती थी.सुमित्रा की काफी खोज की गयी लेकिन पता नहीं चल पाया.पुलिस की जाँच में अनुपम राजपूत नामक एक लड़के का नाम सामने आया.जब उक्त लड़के के फोन नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो ट्रू काॅलर में किसी मुस्लिम का नाम आया जिसके बाद मामला संदेहास्पद हो गया.वहीं राजू उरांव ने बताया कि उक्त लड़के ने अपना नाम अनुपम राजपूत बताया था,लेकिन उसका नाम फोन पर मुसलिम व्यक्ति का आ रहा है.
सूत्रों के अनुसार एक वर्ष पूर्व भी डांगोडीह इलाके से ही एक अन्य महिला को भी अनुपम द्वारा ही प्रेम जाल में फंसाकर ले जाने की सूचना मिली है.अनुपम जमशेदपुर के स्टेशन रोड के एक होटल का कर्मचारी है और वह मानव तस्करी के धंधे से जुडा़ हो सकता है.



