
सरायकेला।भाजपा आर.आई.टी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में रोड न० 4 कुणाल भवन से अम्बेडकर चौक तक आभार यात्रा निकाली गयी।ज्ञात हो कि भाजपा आर.आई.टी मंडल की क्षेत्र में कल्चरल हॉल की पुरानी माँग पूरी हुई।इस अवसर पर आम जनों के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया।


आभार यात्रा कर राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी, सांसद श्री लक्षमण गिलुआ जी, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर श्री विनोद श्रीवास्तव जी एवं उपमहापौर श्री अमित सिंह बॉबी जी के प्रति क्षेत्र में आए दिन आम जनों के लिए किए जा रहे विकास कार्यों के लिए कृतज्ञता प्रकट की गयी।
इस अवसर पर मुख्यरूप सेजगदीश मंडल, सुनील श्रीवास्तव, स्वप्निल सिंह, रणधीर गुप्ता, रामानंद प्रसाद, अजय सिंह, सुबोध मिश्रा, लक्षमण रॉय, बलवंत पांडेय, चंद्रमा पाण्डे, ललन शुक्ला, राजेश नाग, मिंटू पाण्डे, अमित सिंह,आनंद मिश्रा रंजन, प्रजापति, उषा पाण्डे, भूषण सिंह, डी.एन. शर्मा, प्रभाकर मिश्रा, अनिल मिश्रा, पार्षद रिंकू रॉय, प्रभासिनी कलुण्डिया, सुनीता श्रीवास्तव, अल्पना कुमारी, अंजना सिंह, संतोष मंडल, सूरज तिवारी, अशोक साहू, भूषण सिंह, वंदना झा, अनीता सिंह, रूबी सिंह, अंजली सिंह,शकुंतला कंलुडिया, ममता देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, संतोषी देवी, गणेश प्रजापति, रामशंकर राम, आनंद मिश्र, पंकज सिंह, मानवती देवी, समेत कई भाजपाई उपस्थित थे।

