
SARAIKELA


आधुनिक पावर में मनाया गया योग दिवस पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के कर्मचारियों ने सोमवार को कंपनी के ‘श्रम शक्ति’ हॉल में पूर्ण उत्साह के साथ योग के विभिन्न आसन कर 7वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
इस उपलक्ष पर आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी लिया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रकाश तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप जलाकर एक दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कम्पनी के सीओओ राकेश गुप्ता के अलावा एम एन सिंह, अनिल कुमार सोनी, संजीत सिन्हा व कमलेश कुमार भी उपस्थित थे।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रबंध निदेशक प्रकाश तिवारी ने कहा कि योग को अपनाये और इसके आदी बन जाएँ क्योंकि योग एक वरदान के समान है तथा बीमारियों से बचाव के लिए यह बेहतर सुरक्षा कवच है। इसलिए हर व्यक्ति को ऊर्जा से भरपूर जीवन जीने के लिए योग को अपनाना चाहिए।
योग प्रशिक्षक आशीष रंजन ने दो घंटे के सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योग आसन करना सिखाया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सोनी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजीत सिन्हा ने किया।

