
गम्हरिया
—–
नव नियुक्त शिक्षकों का सात दिवसीय उन्मुखीकरणकरण प्रशिक्षण गम्हरिया बीआरसी में शुक्रवार से शुरु हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षक के रुप में विजय कुमार सिंह, पंकज कुमार, प्रदीप दास तथा योगेन्द्र नाथ महतो उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि नव नियुक्त शिक्षकों को आरटीई, बाल संसद, प्रयास, प्रबंधन समिति का गठन, मध्याह्न भोजन समेत विभागीय नियम-परिनियमों व कार्यों की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी जाएगी। उक्त प्रशिक्षण में कई नव नियुक्त शिक्षक शामिल थे।

