
विभिन्न क्षेत्र के महारथियों ने समाज के बच्चों को किया उत्साहित
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के दिए टिप्स

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था संत गाडगे जागृति मंच, जमशेदपुर की ओर से समाज में शैक्षणिक चेतना लाने को लेकर बढ़ चढ़कर कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत मंच की ओर से बिष्टुपुर रामदास भट्टा स्थित कम्युनिटी सेंटर हॉल में शैक्षणिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए जरूरी टिप्स दिए। कार्यक्रम की शुरुआत महान संत गाडगे एवं देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर संत गाडगे जागृति मंच के मुख्य संरक्षक सह झारखंड प्रदेश की नेता श्रीमती शारदा देवी समेत मंच से जुड़े अन्य लोग उपस्थित थे। खास बात यह रही कि शिविर में समाज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें डॉक्टर आर आर राकेश, डॉक्टर सोनू रजक, डॉ राजेश कुमार, डॉ सूरज रजक, इंजीनियर अशोक कुमार, श्री एस के बैठा, अल्बर्ट जॉन, अजय रजक, मिथिलेश रजक, ऋतु राय जैसे समाज के शिक्षाविदों ने मेडिकल, इंजीनियरिंग,बैंकिंग, रेलवे समेत शिक्षा के अन्य क्षेत्र में सफलता के मुकाम हासिल करने की लिए जरूरी टिप्स दिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न क्षेत्रों के माहिर शिक्षाविदों से सवाल जवाब किया और कैरियर में आगे बढ़ने के लिए जरूरी जानकारियां हासिल की। इतना ही नहीं, संत गाडगे जागृति मंच की ओर से समाज की एक बच्ची खुशी कुमारी को गोद भी लिया गया। बच्ची खुशी कुमारी के पिता स्वर्गीय राजू रजक एवं माता स्वर्गीय उर्मिला देवी के निधन के बाद उसे काफी दुखों का सामना करना पड़ा। अब मंच इस बच्ची की शिक्षा और परवरिश जैसे जरूरतों को पूरा करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संत गाडगे जागृति मंच के अध्यक्ष भोला रजक, उपेंद्र रजक, अशोक रजक, मिथिलेश रजक, सुमित रजक, रमेश रजक, विमल कुमार, रितेश बैठा, बीपी रजक समिति मंच के अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया। मंच के मुख्य संरक्षक सह राजद झारखंड, प्रदेश की नेता श्रीमती शारदा देवी ने कहा कि संत गाडगे जागृति मंच की ओर से समाज के उत्थान को लेकर बढ़ चढ़कर कार्य किया जाता रहा है।आगे भी मंच की ओर से समाज के उत्थान को लेकर इस तरह के कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया, साथ ही उनकी सफलता के बीच आने वाली बाधाओं को दूर करने की भी बात कही गई।

