
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्र में मकर संक्रांति का त्योहार मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. यहां सोमवार को बाउंड़ी मनाया गया. इस दौरान लोगों ने परंपरा के अनुसार मछली भात का सेवन किया. रात्री में मकर संक्रांति को लेकर गुड़ पीठा भी तैयार किया. मंगलवार सुबह को लोग नदी एवं तालाब किनारे आग जलाकार मकर स्नान करेंगे, जिसके पश्चात घर में नये वस्त्र पहनकर मांस-पीठा के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनायेंगे. इस मकर संक्रांति के साथ ही क्षेत्र में टुसू मेला का दौर शुरू हो जायेगा, जो दस दिन तक चलेगा. सोमवार को बाउंड़ी के मौके पर प्रखंड के सभी जगह में हाट लगा, जहां लोगों ने जमकर खरीददारी किया.

