
जमशेदपुर।
लोकसभा युवा कांग्रेस कमिटी द्धारा वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर जहर खाकर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक मृतक रामकिशन गरेवाल के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने अस्पताल पहुँचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी को केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा मिलने से रोकने और दो बार हिरासत में लेने कि कार्यरता पूर्ण घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व मे गुरूवार को साकची शहीद चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन के मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार को हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी की इस तरह की तानाशाही रवैये को युवा कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
मौके पर राकेश साहू ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए आगे कहा कि राहुल गांधी जी को इस तरह रोका जाना और उनको हिरासत में लिया जाना बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक कृत्य है। उन्होंने कहा कि मंहगाई को रोकने में नरेन्द्र मोदी की सरकार पूरी तरह विफल हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव श्रीवास्तव, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी महासचिव नलिनी सिन्हा, एनएसयूआई के पुर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस नेता रोहित शर्मा, कमलेश साव, मो. शमीम, मो. रिज्जु, अरविन्द पाठक, संजय यादव, मनोज साव, मो. अफजल, फरोज, अनीष, अभीषेक, शनिसामद, संजय पांडे, लक्ष्मण, प्रतीक, गणेश राव, विकास, रोहन कुमार, शमशेर, राहुल, संजु आदि उपस्थित थे।

